1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SC: IPL के दोषियों से समिति ने कुछ अंदाज में की बात

SC: IPL के दोषियों से समिति ने कुछ अंदाज में की बात

 Written By: IANS
 Published : Jul 14, 2015 06:23 pm IST,  Updated : Jul 14, 2015 07:25 pm IST

नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आज बड़ा फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लीग की दो टीमों पर प्रतिबंध लगा दिया। जस्टिस मुदगल की अध्यक्षता वाली एक समिति की समीक्षा पर गौर करने

मुद्गल समिती की रिपोर्ट में मयप्पन और कुंद्रा दोषी करारा-

इस बीच, इस मामले की शुरुआती जांच करने वाली सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित मुद्गल समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मुकुल मुद्गल ने लोढ़ा समिति के फैसले को उचित और न्यायसंगत करार दिया। मुद्गल ने ही अपनी रिपोर्ट में मयप्पन और कुंद्रा को सट्टेबाजी का दोषी बताया था।

लोढ़ा समिति का फैसला आने के बाद मुदगल ने समाचार चैनल टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान कहा, "यह कड़ी सजा है। यह उचित है। इससे क्रिकेट को पाक-साफ बनाने में मदद मिलेगी और इसका फायदा लम्बे समय तक दिखेगा। इस फैसले के बाद क्रिकेट पर लोगों का विश्वास फिर से बहाल होगा।"

IPL स्पॉट फिक्सिंग में कब, क्या हुआ ?

14 जुलाई 2015: स्पॉट फिक्सिंग में मयप्पन और कुंद्रा पर आजीवन बैन लगा।
22 जनवरी 2015: सुप्रीम कोर्ट ने श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा को आईपीएल में सट्टेबाजी का दोषी माना। सजा तय करने के लिए जस्टिस आर.एम. लोढ़ा की अगुवाई में कमेटी बनाई गई।
3 नवंबर 2014: मुद्गल कमेटी ने रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी।
7 अक्टूबर 2013: सुप्रीम कोर्ट ने फिक्सिंग मामले की जांच के लिए जस्टिस मुदगल कमेटी बनाई।
13 सितंबर 2013: बीसीसीआई ने श्रीसंत और चव्हाण पर आजीवन प्रतिबंध लगाया।
5 अगस्त 2013: बीसीसीआई ने दो जजों की कमेटी की जांच रिपोर्ट को खारिज करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की।
30 जुलाई 2013: बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदित्य वर्मा ने बीसीसीआई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल की। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कमेटी की जांच रिपोर्ट खारिज की।
28 जुलाई 2013: बीसीसीआई की बनाई जजों की कमेटी ने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को क्लीन चिट दी।
11 जून 2013: श्रीसंत और अंकित चव्हाण जेल से जमानत पर रिहा हुए।
2 जून 2013: BCCI की बैठक में फ्रेंचाइजी की जांच के लिए दो रिटायर्ड जजों की कमेटी बनाई गई।
24 मई 2013: एन. श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स के टीम प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
21 मई 2013: सट्टेबाजों के साथ संबंध होने के आरोप में एक्टर विंदू दारा सिंह मुंबई में गिरफ़्तार हुए।
16 मई 2013: स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन क्रिकेटर एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंडिला गिरफ़्तार हुए।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल