
अनुष्का-कोहली की जोड़ी पर पहले भी हो चुका है बवाल
इससे पहले वर्ल्ड कप में भी अनुष्का शर्मा अक्सर विराट कोहली के मैच देखती नज़र आईं। लेकिन वर्ल्ड कप फाइनल में अनुष्का शर्मा की मौजूदगी और विराट कोहली के फाइनल में खराब प्रदर्शन के बाद सोशल साइट्स पर लोगों ने अनुष्का को इसका ज़िम्मेदार करार कर दिया। बाद में कोहली ने मीडिया में आकर अपना पक्ष रखा और कहा था कि अनुष्का को हार का दोषी ठहराने की वजह से उन्हें गहरी ठेस पहुंची। यही नहीं कोहली ने तब मीडिया में अनुष्का के लिए जान तक देने की बात भी कही थी। वर्ल्ड कप में हार के बाद अनुष्का के पुतले और तस्वीरें जलाने पर विराट कोहली ने दुख भी जताया था।