
19 साल के मुस्ताफिजुर रहमान मिजाज़ से बहुत शर्मीले हैं और पहले वनडे में पांच विकेट लेने और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्हें मैन ऑफ़ दि मैच भी मिला था। उनकी गेंदबाज़ी में भले ही ग़ज़ब का पैनापन हो लेकिन आवाज़ इतनी धीमी है कि पुरस्कार समारोह में उनके जवाब ही सुनाई नहीं दिए।
मुस्ताफिजुर बांग्लादेश के एक छोटे से क़स्बे से आते हैं और शुरु में वो टेनिस बॉल से खेलते थे और बल्लेबाज़ी करते थे। बाद में उन्होंने तेज़ बॉलिंग शुरु की। उनका बड़ा भाई उन्हें प्रैक्टिस के लिए नाव से इस पार से उस पार लाया ले जाया करता था। उनका बड़ा भाई उन्हें घर से 40 कि.मी दूर सतखीरा अपनी बाइक पर ले जाते थे।