Highlights
- TRAI ने 1600 और 140 सीरीज के नंबरों के लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है
- इन दोनों नंबरों से आने वाले कॉल्स को स्पैम की कैटेगरी में शामिल नहीं कर सकते हैं
- ये नंबर खास तौर पर स्पैम कॉल्स की पहचान करने में ग्राहकों की मदद करते हैं
TRAI ने पिछले दिनों MeitY से कॉल मैनेजमेंट ऐप्स Truecaller, Hiya और Whoscall के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। इन ऐप्स पर 1600 और 140 से शुरू होने वाले फोन नंबर को अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर रहे हैं। इस मामले में ट्राई को सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। अब अगर कोई भी ऐप्स या प्लेटफॉर्म 1600 और 140 से शुरू होने वाले नंबर को फिल्टर या स्पैम बताते हैं तो ट्राई उनके खिलाफ एक्शन ले सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्राई के पिछले दिनों MeitY से पूछे गए सवाल की ट्रू कॉलर (Truecaller) के सीईओ रिशित झुनझुनवाला ने आलोचना की थी। ट्रू कॉलर के अधिकारी ने कहा कि TRAI के पहले के आदेश में ही टेक कंपनियों को 140 और 1600 सीरीज वाले फोन नंबरों को टैग करने से रोका गया है। ये नंबर टेलीमार्केटर्स और ट्रांजैक्शन करने वाली कंपनियों के लिए पहले से ही रिजर्व हैं। अब TRAI ने इस मामले पर अपनी रेगुलेटरी स्थिति साफ कर दी है और 2025 में दिए गए आदेश के पीछे की वजहें भी बताई हैं।
TRAI ने नियम किया साफ
TRAI ने अपने लेटेस्ट रिलीज में स्पष्ट किया है कि 1600 सीरीज वाले फोन नंबर केवल बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस और इंश्योरेंस कंपनियों के लिए हैं, जो भारतीय रिजर्व बैंक, सेबी (SEBI) और इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDA द्वारा अधिकृत किए गए हैं। इस नंबर सीरीज को सरकार से सिटीजन के बीच कम्युनिकेशन के लिए रिजर्व किया गया है। ऐसे में इससे शुरू होने वाले नंबर को किसी भी प्लेटफॉर्म या ऐप द्वारा TCCCPR के तहत ब्लॉक नहीं किया जा सकता है।
वहीं, दूरसंचार प्राधिकरण ने ये भी स्पष्ट किया है कि 140 से शुरू होने वाले फोन नंबर टेलीमार्केटर्स के लिए रिजर्व किए गए हैं। इस नंबर के जरिए प्रमोशनल कॉल करने के लिए टेलीमार्केटर्स को पहले टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के पास खुद को TCCCPR यानी टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन्स कस्टमर प्रिफरेंस रेगुलेशन के तहत रजिस्टर कराना होगा। इसके बाद ही टेलीमार्केटर को 140 से शुरू होने वाला नंबर अलॉट किया जाएगा।
1600 से शुरू होने वाले नंबर नहीं होंगे ब्लॉक
इन दोनों से शुरू होने वाली नंबर सीरीज के अलावा अगर किसी भी अन्य मोबाइल नंबर या फोन नंबर से ग्राहकों को प्रमोशनल कॉल किया जाता है तो उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा। ये कॉल्स स्पैम की कैटेगरी में आएंगे। TRAI ने साफ किया है कि 1600 से शुरू होने वाली सीरीज को ब्लॉक नहीं किया जा सकता है। हालांकि, 140 से शुरू होने वाले नंबर को DND यानी डू-नॉट डिस्टर्ब सर्विस के तहत यूजर्स ब्लॉक कर सकते हैं। उनके पास ये विकल्प रहेगा कि वो प्रमोशनल कॉल्स अपने नंबर पर चाहते हैं या नहीं।
ट्राई ने ये भी साफ किया है कि अगर किसी यूजर ने DND के जरिए सभी तरह के प्रमोशनल कॉल्स ब्लॉक किए हैं तो उनके पास 140 से शुरू होने वाले नंबर से भी कॉल नहीं जाएगा। हालांकि, 1600 से शुरू होने वाले नंबर को न तो फिल्टर किया जा सकता है और न हीं स्पैम कॉल में टैग किया जा सकता है। केवल 140 सीरीज से आने वाले कॉल्स को TRAI DND ऐप के जरिए ही ब्लॉक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - BSNL का 365 दिन चलने वाला एनुअल प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स