Sunday, January 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिस को चकमा देने के लिए पेड़ पर जा बैठा सयाना चोर, फिर जो हुआ...

पुलिस को चकमा देने के लिए पेड़ पर जा बैठा सयाना चोर, फिर जो हुआ...

खुद को सयाना समझने वालों को ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। कानून के हाथ कहीं भी पहुंच सकते हैं..पेड़ पर भी..

Edited by: India TV Lifestyle Desk
Published : May 13, 2021 11:31 am IST, Updated : May 13, 2021 11:37 am IST
police video- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@IPSKABRA police video

दुनिया में चोर और पुलिस के बीच अजीब सा रिश्ता है। एक आगे तो दूसरा पीछे। दोनों के बीच अंतहीन  दौड़ कभी खत्म नहीं होती। लेकिन चोर कितना भी शातिर हो, एक न एक दिन पुलिस के हत्थे जरूर चढ़ जाता है। कई बार चोर भूल जाते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। ऐसा ही एक नादान चोर पुलिस को कमजोर समझ कर पेड़ पर चढ़ गया। वो भूल गया था कि पुलिसवालों को भी पेड़ पर चढ़ना आता है। फिर जो हुआ,  उसका मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने इस जबरदस्त वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

दीपांशु ने इसे दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है - खुदी को कर के बुलंद इतना चढ़ गए ऊपर जैसे तैसे, पर Khakhi वाले उतार देंगे, बड़े आराम से

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जिसे चोर बताया जा रहा है, वो पुलिस की पकड़ में आने से बचने के लिए पेड़ पर जा चढ़ा है। उसे लगा होगा कि पुलिस वाले पेड़ पर नहीं चढ़ पाएंगे। लेकिन तभी एक पुलिसवाला अपने जूते उतारता है और  पेड़ पर चढ़ने लगता है, बड़े ही आराम से। जैसे जैसे पुलिसवाला पेड़ पर चढ़ता है, चोर पेड़ पर और ऊपर की तरफ चढ़ने लगता है। इसके पीछे एक हरियाणवी गाना भी  चल रहा है जो समां बांध रहा है। 

लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोग मांग कर रहे हैं कि इस वीडियो को  पूरा डाला जाए यानी कि आगे क्या हुआ चोर पकड़ा गया या नहीं....दिखाया जाए। 

एक यूजर ने लिखा है - इसका दूसरा पार्ट भी डालो। 

एक यूजर ने लिखा है - कानून के हाथ लंबे नहीं ऊंचे भी होते हैं। 
एक यूजर ने लिखा है - हमे आगे का पार्ट भी देखना है सर। 
एक यूजर ने लिखा है - अब उतरेगा कैसे। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement