

सनी देओल अपने बेटे राजवीर देओल की डेब्यू फिल्म 'दोनों' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे, जहां मंच पर उनकी 'सोनी महिवाल' की कोस्टार पूनम ढिल्लों से मुलाकात हुई।
Image Source : Designबता दें कि फिल्म 'दोनों' में पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा ढिल्लों, राजवीर देओल के अपोजिट लीड रोल निभा रही हैं।
Image Source : Designऐसे में अपने बच्चों के ट्रेलर लांच इवेंट में सनी और पूनम काफी सालों बाद इस तरह किसी मंच पर साथ में नजर आए हैं।
Image Source : Designइससे पहले दोनों को सनी देओल के बेटे करण देओल की रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था।
Image Source : Designसनी और पूनम ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें सोहनी महिवाल,समुंदर जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन दोनों की जोड़ी को तो सक्रीन पर फैंस ने खूब पंसद किया था।वहीं अब इनके बच्चे भी साथ में ऑन स्क्रीन अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।
Image Source : Designअब पालोमा और राजवीर बड़े पर्दे पर 'सोनी महिवाल' वाला मैजिक क्रिएट कर पाएंगे या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, फिलहाल फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को रोमांचित कर रहा है।
Image Source : Designवहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सनी देओल और पूनम ढिल्लों इस बात से काफी खुश दिखे कि उनके बाद अब उनके बच्चे एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।
Image Source : Designबता दें कि कोएक्टर होने के साथ ही पूनम और सनी बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। यहां भी दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली।
Image Source : Designसनी देओल और पूनम ढिल्लों जमकर मस्ती करते हुए कैमरे में कैद भी हुए।लंबे समय बाद दोनों को साथ देख फैन्स भी काफ़ी खुश नजर आ रहे हैं।
Image Source : Designबता दें कि राजवीर और पालोमा की फिल्म ‘दोनों’ 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Image Source : DesignNext : भारती सिंह से लेकर सुनील ग्रोवर तक, ये टीवी इंडस्ट्री के कॉमेडियन सोशल मीडिया पर करते हैं राज