

'अनुपमा' सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज से न मिल पाने की वजह से अनुपमा दुखी हो जाती है। दूसरी तरफ शाह परिवार में वनराज को जब ये बात पता चलती है तो वह खुश हो जाता है
Image Source : Instagram/muskanbamneअनुपमा की बेटी पाखी को जब से पता चला है कि बरखा ने अनुज-अनुपमा को अलग करवाया है, तब से वह बरखा के पीछे पड़ चुकी है
Image Source : Instagram/muskanbamneअनुज और अनुपमा को मिलाने के लिए पाखी को उसकी भाभी का भी साथ मिल रहा है। पाखी ने अब ठान लिया है कि वो बरखा और माया को सबक सिखाकर रहेगी
Image Source : Instagram/muskanbamne'अनुपमा' के एपिसोड में आप देखेंगे कि बरखा फोन पर माया के साथ षड्यंत्र रच रही होती है और ये सब बातें पीछे से बरखा का पति और पाखी का पति अधिक सुन लेता है
Image Source : Instagram/muskanbamneअनुज का बड़ा भाई बरखा पर गुस्साते हुए कहता है कि तुम इतनी नीच कैसे हो सकती हो जो अपने ही देवर का घर तोड़ रही हो
Image Source : Instagram/muskanbamne'अनुपमा' और अनुज के न मिल पाने की बात जब अनुपमा की मां को पता चलती है तो वह भी दुखी हो जाती हैं लेकिन समझाते हुए अनुज के कैरेक्टर पर ही सवाल उठाने लगती हैं
Image Source : Instagram/muskanbamneअनुपमा अपनी मां को समझाएगी कि अनुज कभी भी गलत नहीं हो सकते हैं और वक्त के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा
Image Source : Instagram/muskanbamneअनुपमा और अनुज को एक करने के लिए अनुपमा की लाड़ली बेटी पाखी बिना बताए मुंबई अनुज के घर पहुंच जाती है और उससे सवाल करने लगती है
Image Source : Instagram/muskanbamneअब देखना होगा कि पाखी अपनी मां अनुपमा और अनुज को दोबारा मिलाने में कामयाब हो पाती है या फिर नहीं।
Image Source : Instagram/muskanbamneNext : भोजपुरी बाला अक्षरा सिंह हैं ग्लैमर क्वीन