

शाहरुख खान ने 'जवान' फिल्म में डबल रोल प्ले किया है, जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।
Image Source : Designलेकिन बता दें कि शाहरुख खान ने 'जवान' से पहले भी कई फिल्मों में डबल रोल निभाए हैं। आइए जानते हैं शाहरुख खान की वो फिल्में, जिनमें वह दोहरी भूमिकाओं में नजर आए हैं।
Image Source : Design'ओम शांति ओम' फिल्म में शाहरुख खान ने एक जूनियर आर्टिस्ट ओम प्रकाश मखीजा की भूमिका निभाई, जिसका पुनर्जन्म सुपरस्टार ओम कपूर के रूप में हुआ था।
Image Source : Design'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख खान ने एक राज की भूमिका निभाई थी, इसके अलावा वे एक बेवकूफ लड़के सुरिंदर साहनी का भी रोल निभाते नजर आए थे।
Image Source : Design'फैन' फिल्म में भी शाहरुख खान ने दो भूमिकाएं निभाईं एक सुपरस्टार आर्यन खन्ना, जो उनके वास्तविक जीवन के व्यक्तित्व के बहुत करीब थे और दूसरा उनका डाई-हार्ट फैन गौरव चंदना का।
Image Source : Designइस लिस्ट में शाहरुख खान की धमाकेदार फिल्म 'डॉन' भी शामिल है। इस फिल्म में शाहरुख गैंगस्टर डॉन और उसके हमशक्ल विजय का रोल निभाते दिखे थे।
Image Source : Designशाहरुख ने फिल्म 'पहेली' में बिजनेसमैन और उसके हमशक्ल भूत की भूमिका निभाई थी, जिसे अपनी पत्नी, रानी मुखर्जी से प्यार हो जाता है।
Image Source : Design'डुप्लीकेट' फिल्म में शाहरुख खान एक प्यारे शेफ बब्लू और एक क्रूर गैंगस्टर के रूप में नजर आए थे।
Image Source : Designशाहरुख खान ने 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' में ट्रिपल भूमिकाएं निभाईं - इस मूवी में किंग खान गोपाल मयूर के किरदार के अलावा उनके बेटे हरि और विक्रम की भूमिका में दिखे थे।
Image Source : Designएक और फिल्म इस लिस्ट में शामिल है और यह फिल्म है 'करण-अर्जुन' जो पुनर्जन्म पर आधारित है। इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ने दोहरी भूमिका निभाई थी।
Image Source : DesignNext : माथे पर बिंदी, कानों में झूमके और गोल्डन साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं तारा सुतारिया , यहां देखें तस्वीरें