

अब्दु रोजिक इस शो की शान बन गए हैं। अब्दु अपनी क्यूटनेस से लाखों फैंस के दिलों में राज कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब्दू लगातार 5वीं बार नंबर 1 में अपनी जगह बनाएं हुए हैं। अब्दु दुनिया के सबसे छोटे पेशेवर गायक और मुक्केबाज हैं।अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर में खुद को छोटा भाई कहते हैं।
Image Source : instagramइस लिस्ट में एमसी स्टैन दूसरे नंबर में हैं। एमसी स्टैन धीरे-धीरे फैंस का दिल जीत रहे हैं। एमसी स्टेन का असली नाम अल्ताफ शेख है। वह पुणे के रहने वाले हैं। स्टेन ने मात्रा 12 साल की उम्र से कव्वाली गाने से शुरुआत की थी।
Image Source : instagramप्रियंका चाहर चौधरी को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। प्रियंका हमेशा अपने हक और अपने दोस्तो के लिए लड़ाई करते दिखती हैं। बता दें इस लिस्ट में प्रिंयका का नाम तीसरे नंबर में है।
Image Source : instagramटीना दत्ता इस लिस्ट में चौथे नंबर हैं। ऐसा कहा जा रहा है की शलीन भनोट के साथ उनकी दोस्ती उनको गेम से दूर ले जा रही है। शुरुआती हफ्तो में टीना दत्ता टॉप के दूसरें नंबर में जगह बनाई हुई थी।
Image Source : instagramअंकित गुप्ता इस लिस्ट में पांचवी पोजिशन में हैं। बता दें पिछले हफ्ते भी अकिंत इसी पोजिशन में थे। बिग बॉस के घर में कहा जाता है की अंकित प्रियंका के इशारों में गेम खेलते हैं।
Image Source : instagramNext : Guru Nanak Dev Jayanti: बेटे को गोद में लिए माथा टेकने गुरुद्वारा पहुंची Neha Dhupia