

19 जुलाई को बेटे को जन्म देने के बाद इशिता दत्ता ने 26 अगस्त 2023 को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।
Image Source : Instagramइस साल एक्ट्रेस का जन्मदिन बेहद स्पेशल था, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे वायु के साथ सेलीब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें इशिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में इशिता अपने बेबी बॉय के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
Image Source : instagramबर्थडे सेलिब्रेशन के लिए इशिता ने फ्लोरल ड्रेस पहनी थी। वहीं, बेटे वायु प्रिंटेड ड्रेस में अपनी मां की गोद में सोते हुए बेहद क्यूट लग रहे थे।
Image Source : Instagramहालांकि, तस्वीरों में इशिता ने अपने बेटे के चेहरे को दिल की इमोजी से छिपा दिया था।
Image Source : Instagramइस तस्वीर में इशिता अपनी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramइसके अलावा, हमें उनके बर्थडे केक भी भी झलक मिली, जो वायु की तरफ से अपनी मम्मा के लिए था। इशिता ने इसके लिए अपने बेटे वायु को 'थैंक्यू' भी बोला है।
Image Source : InstagramNext : शर्टलेस होकर टाइगर श्रॉफ ने फुटबॉल ग्राउंड पर दिए पोज, एक्टर के लुक पर फिदा हुए फैंस