

फिल्म 'पद्मावत' का करणी सेना ने काफी विरोध किया था। आरोप था कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है।
Image Source : FILE IMAGE'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के खिलाफ कई याचिक दायर की गई थी। आरोप था कि फिल्म में हिंसा और अश्लीलता को दिखाकर हिंदूओं की भावनाओं को आहत किया गया है।
Image Source : FILE IMAGE'छपाक' के विवादों में घिरने की वजह दीपिका का जेएनयू जाना था। फिल्म रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण जेएनू पहुंची थी, जो कुछ लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आया।
Image Source : FILE IMAGEदीपिका की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' भी विवादों में रह चुकी है। संजय लीला भंसाली पर आरोप था कि उन्होंने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है।
Image Source : FILE IMAGEबता दें कि 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनने की वजह से दीपिका को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
Image Source : TWITTERसंत समाज और अन्य हिंदू संगठन ने 'बेशर रंग' गाने पर अपना विरोध जताया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की भी मांग की जा रही है।
Image Source : TWITTER'पठान' अगले साल 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है। इसमें दीपिका, शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।
Image Source : YOUTUBENext : Nikki Tamboli ने सिल्वर साड़ी में गिराई बिजलियां, SEE PHOTOS