

'दिल बेचारा' फिल्म से कोरोड़ों दिलों की चहेती बनी एक्ट्रेस संजना सांघी आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं।
Image Source : Instagramअपने इस खास दिन को संजना ने पैरपराजी के साथ मनाया है, जिसकी कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Image Source : Instagramसामने आई तस्वीरों में संजना केक काटकर पैपराजी के साथ अपने बर्थडे का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस फ्लोरल सलवार-सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramवहीं खुले बाल और कानों में बड़े-बड़े झुमके एक्ट्रेस के लुक में चार-चांद लगाने का काम कर रही हैं। संजना के इस सिपंल लुक को उनके फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।
Image Source : Instagramबता दें कि संजना 'बार बार देखो', फुकरे रिटर्न्स' और 'हिंदी मीडियम' जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दे चुकी हैं। संजना ने एक शॉर्ट फिल्म 'उलझे हुए' में भी काम किया था।
Image Source : Instagramइसके बाद साल 2020 में संजना सांघी को मुकेश छाबड़ा की फिल्म 'दिल बेचारा' में पहली बात बतौर लीड अभिनेत्री काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म में वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं।दोनों की जोड़ी और फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
Image Source : Instagramइस फिल्म के बाद संजना की फैन फोलोइंग में काफी इजाफा हुआ। इसके बाद संजना 'ओम- द बैटल विदिन' में आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आई थीं। अब जल्द ही 'धक धक' फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाती नजर आने वाली हैं।
Image Source : InstagramNext : भोजपुरी हसीना मोनालिसा ने कराया बोल्ड फोटोशूट, एक्ट्रेस की अदाएं देख लट्टू हुए फैंस