

फिल्म 'कुली' के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हुए हादसे को आखिर कौन भुला सकता है। अमिताभ उस दौरान इतने बुरे हाल में थे कि जब वो ठीक होकर वापस आए तो इसे उनका पुनर्जन्म कहा गया था।
Image Source : Instagramहेमा मालिनी का साल 2015 में कार का एक्सीडेंट हो गया था। ये हादसा काफी भयानक था, लेकिन हेमा बाल-बाल बची गई थीं। हालांकि, उन्हें चेहरे पर काफी सारे टांके आए थे।
Image Source : Instagramफिल्म आशिकी से रातोंरात स्टार बनी अनु अग्रवाल साल 1999 में एक सड़क हादसे का शिकार हुई थी। इस हादसे के बाद एक्ट्रेस 29 दिनों तक कोमा में रही थीं।
Image Source : Instagramमहिमा चौधरी की लाइफ भी एक हादसे ने बर्बाद कर दी थी। जब एक्ट्रेस ‘दिल क्या करे’ की शूटिंग कर रही थी तो उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी।इस हादसे में उनका पूरा चेहरा खराब हो गया था, लेकिन उनकी जान बच गई।
Image Source : Instagramशबाना आजमी की कार का भी एक बार भयानक एक्सीडेंट हो चुका है, जिसमें उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई थी। हालांकि बाद में वो ठीक हो गईं।
Image Source : Instagramएक फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन का भी जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उनके सिर में गहरी चोट आई थी और उनकी सर्जरी भी करानी पड़ गई थी।
Image Source : Instagram'फोर्स' की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम के साथ भी हादसा हो चुका है जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Image Source : InstagramNext : दुनिया के वे 10 देश-जहां रहती हैं सबसे कम महिलाएं? जानिए भारत की स्थिति