

एक्शन, क्राईम और सस्पेंस से भरपूर अविनाश तिवारी की वेब सीरीज 'काला' जल्द ही रिली होने वाली है।
Image Source : Designवेब सीरीज ‘काला’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया जा चुका है। ट्रेलर काफी दमदार है जिसे देखने के बाद दर्शक सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Image Source : Designबता दें कि वेब सीरीज 'काला' के साथ टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने अपना OTT डेब्यू किया है।
Image Source : Designवहीं बीती रात 'काला' के रिलीज से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों को स्पॉट किया गया।
Image Source : Designपूजा हेगड़े 'काला' की स्क्रीनिंग में सबसे स्टाइलिश लुक में पहुंची। अभिनेत्री रेड पैंट सूट में बेहद हॉट लग रही थीं।
Image Source : Designभूषण कुमार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ 'काला' की स्क्रीनिंग पर नजर आए। इस दौरान श्रद्धा फुल-स्लीव क्रॉप टॉप और डेनिम ट्राउजर पहने बेहद सिंपल लुक में नजर आईं।
Image Source : Designवहीं, भूषण कुमार ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में श्रद्धा के साथ पोज देते दिखाई दिए।
Image Source : Designवेब सीरीज 'काला' की स्क्रीनिंग में एक्टर कार्तिक आर्यन ने व्हाइट शर्ट, व्हाइट ट्राउजर और व्हाइट जूतों के साथ अपने व्हाइट लुक से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
Image Source : Designवेब सीरीज ‘काला’ में लीड रोल निभाने वाले अविनाश तिवारी अपनी फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग में व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट और मैचिंग स्नीकर्स में स्टाइलिश दिखे।
Image Source : Designराजकुमार रॉव इस इंवेट में कैज़ुअल लुक के लिए प्रिंटेड कैज़ुअल शर्ट, नेवी ब्लू ट्राउज़र्स और सफेद स्नीकर्स पहने काफी कूल लुक में दिखाई दिए।
Image Source : Designअर्जुन कपूर भी 'काला' के स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान वो लूज नेवी ब्लू स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए, जिसे उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और अपने सिग्नेचर टिंटेड चश्मे के साथ पेयर किया।
Image Source : Designबता दें कि 'काला' 15 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
Image Source : DesignNext : करोड़ों की कार की मालकिन बनीं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, इस कीमत में खरीद सकते हैं एक आलीशान फ्लैट