

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने अब तक 460.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है।
Image Source : Designवहीं अपनी फिल्म को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाले सनी ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से हर तरफ वही छाए हुए हैं।
Image Source : Designदरअसल,हाल ही में सनी देओल मुंबई के एक थिएटर में अपने फैंस के सरप्राइज देने पहुचें थे।
Image Source : Designसनी देओल ने इस दौरान वहां मौजूद अपनी फीमेल फैंस से राखी भी बंधावई। एक्टर ने राखी बंधवाकर अपनी बहनों को गिफ्ट देकर खूब प्यार भी लुटाया।
Image Source : Designइस तस्वीर में वह अपनी एक फैन के माथे पर किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
Image Source : Designसामने आए इन फोटोज में 'गदर 2' के 'तारा सिंह' फैन्स से राखी बंधवाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Image Source : Designवहीं इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सनी देओल पैपराजी के सामने राखियों से भरी अपनी कलाई को जमकर फ्लॉन्ट कर रहे हैं।
Image Source : Design'रक्षाबंधन' के मौके पर अपनी महिला फैंस से राखी बंधवाने के दौरान की सनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Image Source : Designइसके अलावा सनी मुंबई के एक स्कूल में भी पहुंचे जहां के बच्चों को सिनेपोलिस सिनेमाघर में 'गदर 2' दिखाई गई।
Image Source : Designसनी देओल वहां भी पहुंचे और स्कूल की कई बच्चियों से राखी बंधवाई।साथ ही उन्हें जिंदगी में सफल होने का आशीर्वाद भी दिया।
Image Source : DesignNext : ओटीटी पर देखें ये शानदार सीरीज-फिल्में, लाइफ में लगाए एंटरटेनमेंट का तड़का