

एक्टिंग से ज्यादा रियलिटी शोज में नाम कमा चुकीं नेहा धूपिया आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानिए उनके करियर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी में उठाए गए कदम के बारे में।
Image Source : instagram/ nehadhupiaनेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि में हुआ था। एक्ट्रेस एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
Image Source : instagram/ nehadhupiaनेहा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्ट्रेस की थीं। वह साल 2000 में सीरियल 'राजधानी' में नजर आईं। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल्स में दिखीं।
Image Source : instagram/ nehadhupiaसाल 2003 में फिल्म 'कयामत' से नेहा धूपिया ने बॉलीवुड डेब्यू किया
Image Source : instagram/ nehadhupiaअदाकारा नेहा धूपिया ने साल 2002 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता
Image Source : instagramनेहा को पहचान साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म जूली से मिली। इसके बाद वो फिल्म शीशा, क्या कूल हैं हम, शूटआउट एट लोखंडवाला, दस कहानियां, चुप चुप के, मिथ्या, महारथी, सिंह इज किंग, तुम्हारी सुलु में नजर आ चुकी हैं।
Image Source : instagram/ nehadhupiaनेहा धूपिया की पर्नसल लाइफ भी काफी चर्चा में रही। नेहा और अंगद बेदी ने लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में अचानक शादी कर ली।
Image Source : instagram/ nehadhupiaशादी के 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को उन्होंने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा।
Image Source : instagram/ nehadhupiaजब शादी के महज छह महीने बाद नेहा ने बच्चे को जन्म दिया था तब अभिनेत्री को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन उन्होंने हर चीज का खुलकर सामना किया।
Image Source : instagram/ nehadhupiaधूपिया ने एमटीवी रोडिस और 'बीएफएड विद वोग' के अलावा कई शो होस्ट किए हैं। रियलटी शो 'रोडीज' में नेहा ने एक बयान दिया था जिसके बाद उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था।
Image Source : instagram/ nehadhupiaNext : Photos: Akanksha Puri ने ब्लैक ड्रैस में कराया सिजलिंग फोटोशूट, बर्थडे पर एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें