

'खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर तो आपको याद होंगी ही। जी हां, वही ईशा जिन्होने अपने बोल्ड लुक्स और मद-मस्त अदाओं से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था।
Image Source : Instagram‘फिज़ा’, ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’, ‘कांटे’, ‘डॉन’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘कपंनी’ और ‘पिंजर’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली ईशा कोप्पिकर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं।
Image Source : Instagramईशा कोप्पिकर लंबे वक्त से हिन्दी फिल्मों से गायब हैं। साल 2014 में बेटी के जन्म के बाद ईशा ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।
Image Source : instagramहांलाकि 2017 के बाद से वो मराठी और तेलूगू फिल्मों में तो काम कर रही हैं, लेकिन हिन्दी फिल्मों में नज़र आए उन्हें लंबा वक्त बीत चुका है।
Image Source : Instagramभले ही ईशा कोप्पिकर लंबे वक्त से हिन्दी फिल्मों से गायब हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है, जहां वो अकसर अपनी हॅाट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं।
Image Source : Instagram47 साल की उम्र में भी ईशा की खूबसूरती को देख कोई भी उनकी सही उम्र का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता। एक बेटी की मां बन चुकी ईशा ने अपनी फिटनेस पर जबरदस्त मेहनत की है।
Image Source : Instagramआए दिन वो अपनी ग्लैमरेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और तारीफें बटोरती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर ईशा कोप्पिकर का बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अवतार दिखता रहता है।
Image Source : Instagramबता दें, कि एक वक्त था जब ईशा का नाम एक्टर इंदर कुमार के साथ जुड़ा था। लगभग 12 साल तक ईशा और इंदर कुमार ने डेटिंग की थी। लेकिन बाद में ये दोनों अलग हो गए थे।
Image Source : Instagramइंदर कुमार से अलग होने के बाद ईशा की जिंदगी में आए थे करोड़पति बिजनेस मैन टिम्मी नारंग, जो पेशे से हॉटेलियर हैं। उनका सक्सेसफुल होटल बिजनेस है।
Image Source : Instagramकुछ वक्त तक डेटिंग करने के बाद ईशा कोप्पिकर और टिम्मी नारंग ने साल 2009 में शादी की थी। शादी के बाद से ही ईशा कोपिक्कर बेहद लग्ज़री लाइफ स्पेंड कर रही हैं।
Image Source : Instagramईशा और टिम्मी नारंग की एक बेटी है जिसका नाम रियाना है। ईशा की अपनी क्यूट बेबी डॉल की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
Image Source : InstagramNext : YRKKH में नायरा-कार्तिक के बाद, अब इस जोड़ी को फिर से एक होते देखना चाहते हैं फैंस