

चोर निकल के भागा (Chor nikal ke bhaga) 24 मार्च को रिलीज होगी। ये अमर कौशिक द्वारा निर्मित अजय सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसमें यामी गौतम और सनी कौशल मुख्य भूमिका में हैं। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Image Source : Chor nikal ke bhaga24 मार्च को ही भीड़ (Bheed) भी रिलीज होगी। भीड़ अनुभव सिन्हा द्वारा लिखित और निर्देशित COVID-19 लॉकडाउन की घटनाओं पर बनी फिल्म है। इसमें राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, आशुतोष राणा, पंकज कपूर और कृतिका कामरा हैं।
Image Source : Bheed24 मार्च को ही एक और फिल्म रिलीज होगी कंजूस मक्खीचूस (Kanjoos Makhichoos),विपुल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म है। यह फिल्म प्रसिद्ध गुजराती नाटक सजन रे झूठ मत बोलो पर आधारित है।
Image Source : Kanjoos Makhichoos24 मार्च को ही एक और फिल्म आएगी (Operation Mayfair)। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, अंकुर भाटिया और वेदिका दत्त शामिल हैं।
Image Source : Operation Mayfair30 मार्च को आएगी फिल्म भोला (Bholaa)। भोला अजय देवगन द्वारा निर्देशित और अजय देवगन एफफिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज फिल्म्स और ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा निर्मित एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
Image Source : Bholaa31 मार्च को आएगी फिल्म गैसलाइट (Gaslight)। फिल्म में सारा अली खान, विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह हैं। ये Disney+ Hotstar पर रिलीज होगी।
Image Source : Gaslight30 मार्च को आएगी तेलुगू फिल्म दशहरा (Dasara)। दशहरा एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसे नवोदित श्रीकांत ओडेला द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।
Image Source : Dasara31 मार्च को ही एक फिल्म आएगी आजाम (Aazam)। आजम में जिमी शेरगिल, अभिमन्यु सिंह, इंद्रनील सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता नजर आएंगे।
Image Source : AazamNext : 'अनुपमा' की बहू किंजल का बॉस लेडी लुक