

टीवी जगत की मशहूर बहू सुरभि चंदना आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं।
Image Source : Instagram11 सितंबर 1989 को मुंबई में जन्मीं सुरभि ने टीवी के कई हिट शो में काम किया है।
Image Source : Instagramसुरभि ने अपने करियर की शुरूआत मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से की थी। इसके बाद वो स्टार प्लस के शो 'एक ननद की खुशियों की चाभी..मेरी भाभी' में काम किया था।
Image Source : Instagramसुरभि को 'कुबूल है' में हया के किरदार में काफी पसंद किया गया। हालांकि उन्हें असली पहचान मिली स्टार प्लस के शो 'इश्कबाज' से।
Image Source : Instagram'इश्कबाज' शो में उन्होंने अनिका ओबेरॉय का किरदार निभाया था। इस शो में उनकी परफॉरमेंस को देखकर उन्हें इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Image Source : Instagramसुरभि टीवी शो 'संजीवनी' के नए सीजन में डॉक्टर इशानी अरोरा के किरदार में भी नजर आई थीं।
Image Source : Instagramइसके अलावा सुरभि टीवी की 'नागिन' के रूप में भी काफी फेमस हैं।
Image Source : Instagramएक्टिंग के अलावा अपने बिंदास फैशन सेंस से भी सुरभि लोगों का दिल जीतती हैं।
Image Source : Instagramसुरभि का फैशन सेंस कमाल का है, जिनके फैशन टिप्स की मदद से आप अपने आप को ग्लैमरस और स्टाइलिश बना सकती हैं।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर आये दिन सुरभि अपने कई लुक्स की फोटो शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक और स्टाइल देखते ही बनता है।
Image Source : Instagramसुरभि चंदना जींस से लेकर साड़ी तक हर स्टाइल को शानदार तरीके से कैरी कर लेती हैं ।
Image Source : Instagramसुरभि के हर एक लुक पर फैन्स अपना दिल हार बैठते हैं।
Image Source : InstagramNext : एक्ट्रेस Ivanka Das ने बाल झड़ने से तंग आकर मुंडा लिया था सिर, कराए थे कई फोटोशूट