

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया जल्दी ही मां बनने वाली हैं। अदाकारा अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमिस्टर में हैं।
Image Source : Instagramइस बीच आशका गोराडिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का एक बेहद प्यारा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो अपने पति ब्रेंट गोबले के साथ ब्राइडल ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।
Image Source : instagramइसके साथ ही आशका गोराडिया ने प्रेग्नेंसी में इतना बोल्ड फोटोशूट करवाया है कि लोग बस उन्हें देखते ही रह गए। इस फोटोशूट में आशका गोराडिया अपने पति के साथ लिपलॉक करती हुई भी नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramइस फोटोशूट में आशका गोराडिया व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई हैं। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने बड़ी सी सफेद रंग की टोपी भी लगाई हुई है जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : instagramइसके साथ ही फोटोज में पति ब्रेंट आशका के टमी पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramइस पोस्ट को शेयर करते हुए आशका गोराडिया ने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है,जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
Image Source : Instagramउन्होंने इस प्यारे से पोस्ट को शेयर करते अपने पति को बेस्ट हसबैंड बताया है। साथ ही अदाकारा ने कहा कि उन्हें यकीन है कि वो एक बेहतरीन पिता भी बनेंगे।
Image Source : Instagramआशका की डिलीवरी का महीना नवंबर है। आपको बता दें, इस कपल ने साल 2017 में शादी की थी। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने जा रहा है।
Image Source : InstagramNext : अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बीवी 41 की उम्र में भी दिखती हैं बेहद ग्लैमरस, अवॉर्ड शो में अपने लुक से चुराई लाइमलाइट