

टीवी की छोटी बहू यानी की एक्ट्रेस रुबीना दिलैक आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं।
Image Source : Instagramरुबीना के जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक ने सीरियल 'छोटी बहू' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था और इसके बाद वह 'शक्ति' , 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' जैसी कई हिट सीरियल में नजर आई।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक 'बिग बॉस 14' की विनर भी रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी हाथ आजमाया, और अपने सभी स्टंट से लोगों का दिल जीता।
Image Source : Instagramलेकिन क्या आप जानते है कि रुबीना दिलैक ब्यूटी कॉन्टेस्ट का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और वह साल 2006 में मिस शिमला और साल 2008 में मिस नॉर्थ इंडिया बनी थीं।
Image Source : Instagramवही आपको रुबीना की एक बात जानकार और हैरानी होगी की पहले के मुकाबले अब रुबीना दिलैक के लुक में काफी बदलाव आया है।
Image Source : Instagramउनकी पुरानी तस्वीरें देखकर कोई भी यही सोचेगा कि वक्त के साथ-साथ एक्ट्रेस और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।
Image Source : Instagramदेखिए पहले कैसी दिखती थी आपकी फेवरेट एक्ट्रेस रुबीना।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक के डेब्यू सीरियल की तस्वीरें और अब की तस्वीरों की तुलना की जाए तो यह साफ नजर आएगा कि उनके लुक और स्टाइल में काफी बदलाव आ गया है।
Image Source : Instagramइनकी पुरानी तस्वीरों को देखकर शायद आप इन्हें पहचान भी ना पाए। खैर अब रुबीना काफी खूबसूरत व फिट दिखती है। अब खूबसूरत दिखने के लिए रुबीना ने क्या करवाया है यह तो एक्ट्रेस ही जाने।
Image Source : InstagramNext : नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्में देखना चाहते हैं? तो OTT पर यहां देखें RRR से लेकर 'गंगुबाई काठियावाड़ी'