

शनिवार को हुई 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में आए सेलेब्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम है सलमान खान का। इस इवेंट के दौरान भाईजान बाल्ड लुक में दिखाई दिए। सलमान खान ये बाल्ड लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।
Image Source : Designइस पार्टी में चार चांद लगाने शाहरुख खान भी अपनी बेगम गौरी खान के साथ शामिल हुए। इस दौरन किंग खान अपनी क्वीन का हाथ पकड़े वेन्यू के अंदर जाते दिखाई दिए। दोनों ही इस दौरान काफी स्टाइलिश लुक में नजर आए।
Image Source : Designआमिर खान ने तो मानों इस पार्टी में आकर सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। आखिर सालों के गिले-शिकवे भूलकर आमिर भी सनी देओल की जश्न का हिस्सा जो बने।इतना ही नहीं इस दौरान आमिर और सनी को गले मिलते हुए भी देखा गया।
Image Source : Designवहीं काजोल और अजय देवगन ने भी इस मौके पर पहुंचकर महफिल ही लूट ली। काजोल जहां डिजाइनर साड़ी और बोल्ड ब्लाउज में काफी ग्लैमरस लुक में पहुंचीं तो वहीं अजय भी भोला अवतार में पहुंचे थे।दोनों ने साथ में काफी पोज दिए।
Image Source : Designवहीं संजय दत्त ने भी इस इवेंट में नीले रंग के आउटफिट में स्टाइलिश एंट्री ली तो हर कोई उनके स्टाइल को कैप्चर करने में जुट गया। बाबा काफी मस्ती में दिखे पार्टी में एंट्री से पहले उन्होंने मीडिया को पोज देने में जरा भी कंजूसी नहीं की।
Image Source : Designअमीषा पटेल कैसे इस पार्टी में शामिल होने से पीछे रह सकती हैं। तारा सिंह की सकीना इस पार्टी में बेहद बोल्ड आउटफिट में दिखाई दीं, सबकी नजरे उन्हीं पर जाकर टिक गई।
Image Source : Designविक्की कौशल भी गदर 2 की सक्सेस पार्टी में काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे।
Image Source : Designअनिल कपूर ने भी गदर 2 के सक्सेस बैश में पहुंचकर अपने दोस्त सनी और फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा को बधाई दी। इस मौके पर अनिल बिल्कुल झक्कास लुक में पहुंचे थे।
Image Source : Designवहीं जग्गू दादा भी अपने ही अंदाज में सनी को मिलकर मुबारकबाद देने पहुंचे। हाथ में छोटा सा पौधा लिए जैकी काफी स्टाइलिश अवतार में कैमरे को पोज देते नजर आए।
Image Source : Designबॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस इवेंट के दौरान अपने नए हेयरस्टाइल में दिखाई दिए। कार्तिक आर्यन का ये हेयरस्टाइल खूब वायरल हो रहा है।
Image Source : Designइब्राहिम अली खान और सारा अली खान एक साथ इस इवेंट में दिखाई दिए। दोनों भाई-बहन ने साथ में मीडिया को जमकर पोज भी दिए।
Image Source : Designबॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस इवेंट के दौरान अपने नए लुक में नजर आए। वरुण धवन का ये नया लुक लोगों को काफी पसंद आया।
Image Source : Designसिद्धार्थ मल्होत्रा इस इवेंट में अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी।
Image Source : Designबॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इस इवेंट के दौरान चश्मा लगाए काफी डाशिंग लुक में नजर आए।हालांकि वो इस दौरान अकेले ही पार्टी में पहुंचे उनके साथ उनके परिवार को कोई और सदस्य नजर नहीं आया।
Image Source : Designइसके अलावा भी इस पार्टी में बाॅलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स शामिल हुए और सनी देओल की फिल्म की सक्सेस पार्टी को खूब एंजाॅय किया।
Image Source : DesignNext : अनुपमा और अनुज का साथ देगा रोमिल, आज वनराज ने जीता दिल