

शो 'कह दूं तुम्हें' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री युक्ति कपूर ने अपने किरदार के बारे में बात की
Image Source : Instagramउन्होंने कहा कि उनका किरदार एक उद्देश्य वाली महिला का है, जो सिंगल मदर्स के लिए एक उदाहरण है
Image Source : Instagramपंचगनी पर आधारित शो 'कह दूं तुम्हें' एक मनोरंजक, मर्डर मिस्ट्री और प्रेम कहानी है, जिसमें कीर्ति (युक्ति द्वारा अभिनीत) और विक्रांत (मुदित नैय्यर) लीड रोल में हैं
Image Source : Instagramशो पर बात करते हुए युक्ति ने कहा, "कीर्ति एक सिंगल मदर हैं। वह आत्मविश्वासी, मजबूत महिला हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे कीर्ति का किरदार निभाने का मौका मिला।"
Image Source : Instagramउन्होंने कहा, "वह एक उद्देश्य वाली महिला है। मेरा लक्ष्य कीर्ति बनकर अन्य सिंगल मदर्स के लिए एक उदाहरण बनना है।"
Image Source : Instagramनिर्माता श्वेता शिंदे ने साझा किया, "मैंने अपने मन में एक थ्रिलर शैली का शो बनाने की कल्पना की थी। 'कह दूं तुम्हें' एक ऐसा शो है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर ड्रामा भी है।"
Image Source : Instagramउन्होंने कहा, "शो के लिए मुदित नैय्यर हमेशा से मेरी पहली पसंद थे। मैं उनसे बेहद प्रभावित हुई और उन्हें अपने साथ ले लिया।"
Image Source : Instagramबता दें कि युक्ति कपूर रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं
Image Source : Instagramवज्र प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, 'कह दूं तुम्हें' स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।
Image Source : InstagramNext : Anupamaa के ट्विस्ट ने इन 4 किरदारों को बनाया मॉडर्न और प्रोग्रेसिव