

ये पॉपुलर एक्ट्रेस 'बिग बॉस 14' की विनर रह चुकी हैं। इतना ही नहीं टीवी जगत में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कोई नहीं छोड़ी है।
Image Source : Instagramहम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस और इंडस्ट्री में बॉस लेडी के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक की जो आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं जो 'छोटी बहू' और 'शक्ति - अस्तित्व के एहसास की' में राधिका का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं।
Image Source : Instagramरुबीना ने अपने करियर में 'छोटी बहू', 'सास बिना ससुराल' और अन्य में कई शोज में अलग-अलग किरदारों के जरिए फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है।
Image Source : Instagram'टीवी की छोटी बहू' रुबीना दिलैक एक साथ दो बच्चों की मां बनी हैं, जिसके बाद उन्होंने फिर से फिट होने के लिए कड़ी मेहनत की। बता दें कि 55 दिन में एक्ट्रेस ने 11 Kg वजन घटाया था।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक अपने आपको फिट रखने के लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन और डाइट फॉलो करती हैं। उनकी तस्वीरें देख आज भी लोगों को यकीन नहीं होता है कि वह दो बच्ची की मां है।
Image Source : Instagram2 बच्चों की मां बनने के बाद रुबीना दिलैक ने अपनी फिटनेस जर्नी सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर बिल्कुल नहीं लगता है कि वह कभी प्रेग्नेंट थीं।
Image Source : Instagramबता दें कि रुबीना ने 2018 में अभिनव शुक्ला के साथ ग्रैंड तरीके से शादी की। 27 नवंबर 2023 को उनकी दो जुड़वा बेटियां हुईं।
Image Source : Instagramमहज 2 महीने के अंदर एक्ट्रेस का ये गजब का ट्रांसफोर्मेशन देख फैंस के भी होश उड़ गए थे, जिसकी वजह से वह काफी समय तक लोगों के बीच अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रही हैं।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में सवी नहीं इस एक्ट्रेस की वापसी से गदगद हुए दर्शक