

मेगास्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'कुली' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Image Source : Instagram/@lokesh.kanagarajइस बीच रजनीकांत की 'पेट्टा' को-स्टार सिमरन बग्गा ने भी कुली को लेकर अपना समर्थन जाहिर किया और साथ ही एक खुलासा किया।
Image Source : Instagram/@simranrishibaggaसिमरन बग्गा ने रजनीकांत और कुली के बारे में बात करते हुए सुपरस्टार पर अपने सीक्रेट क्रश का खुलासा किया और कुली के लिए उन्हें शुभकामाएं दीं।
Image Source : Instagram/@simranrishibaggaमीडिया से बातचीत के दौरान सिमरन बग्गा ने खुलकर रजनीकांत के लिए अपना प्यार जाहिर किया। शरमाते हुए उन्होंने कुली में उनके लुक की तारीफ की।
Image Source : Instagram/@simranrishibaggaसिमरन ने बातचीत के दौरान कहा कि रजनीकांत कुली में बिलकुल फायर लग रहे हैं। अभिनेत्री ने यह भी याद किया कि कैसे अपने शुरुआती दिनों में वह उनकी एक झलक पाने के लिए नए-नए तरीके खोजती थीं।
Image Source : Instagram/@simranrishibaggaसिमरन ने कहा- 'मैं रजनी सर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मैं एक कोने में बैठी रहती थी जहां मुझे कोई देख नहीं सकता था और मैं रजनी सर को देखती रहती थी।'
Image Source : Instagram/@simranrishibaggaहालांकि, ये पहली बार नहीं है जब सिमरन बग्गा ने यूं खुलकर रजनीकांत की तारीफ की हो, इससे पहले भी वह सुपरस्टार की तारीफों के पुल बांध चुकी हैं।
Image Source : Instagram/@simranrishibagga2019 में आईएएनएस के साथ बातचीत में उन्होंने रजनाकांत की तारीफ करते हुए सुरस्टार की सादगी की तारीफ की और उन्हें हंबल और जमीन से जुड़ा सुपरस्टार बताया था।
Image Source : Instagram/@simranrishibaggaकुली की बात करें तो रजनीकांत स्टारर फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें नागार्जुन, आमिर खान और श्रुति हासन जैसे स्टार भी नजर आएंगे।
Image Source : Instagram/@lokesh.kanagarajNext : 'बहुत गर्व है', नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों का हिस्सा बनने पर बोलीं हीरोइन