

बॉलीवुड में कई सितारों का करवा चौथ काफी अलग रहा। इन सितारों ने खास अंदाज में व्रत किया।
Image Source : Instagramसोनाक्षी सिन्हा के साथ ही जहीर इकबाल ने भी उनके लिए व्रत रख था। एक्ट्रेस के एक वीडियो में जहीर ने बताया कि अगर वो व्रत न रखते तो एक्ट्रेस उन्हें मार डालती। फिलहाल ये मजाक ही था।
Image Source : Instagramजहां पत्नियां पति के पैर छूती हैं वहीं विक्रांत मैसी ने अपनी पत्नी शीतल के पैर छुए और खास तरीके से करवा चौथ सेलिब्रेट किया।
Image Source : Instagramरणदीप हुड्डा की पत्नी ने खा-पीकर नेटफ्लिक्स देखते हुए व्रत रखा। उन्होंने बताया कि रणदीप ने उन्हें कहा था कि वो खाती रहें।
Image Source : Instagramजहां सभी लहंगे और साड़ियों में तैयार नजर आईं, वहीं प्रियंका ने ट्रैक सूट पहनकर मां के साथ वीडियो कॉल करते हुए ही व्रत खोल लिया।
Image Source : Instagramरकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी का पहला करवा चौथ था, लेकिन एक्ट्रेस बीमार थीं, ऐसे में उन्होंने बिस्तर पर लेटे हुए ही व्रत किया और कमर बेल्ट लगाई नजर आईं
Image Source : Instagramविराट कोहली और अनुष्का का करवा चौथ तो सबसे अलग रहा। दोनों इस मौके पर कृष्ण भजन सुनते नजर आए।
Image Source : Instagramपुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का करवा चौथ काफी रोमांटिक रहा। पुलकित ने अपनी पत्नी को अपने हाथों से तैयार किया।
Image Source : InstagramNext : एक्टर ने छुए पत्नी के पैर, फिर हाथों से पिलाया पानी, अलग अंदाज में मनाया करवा चौथ