

70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हुआ करती थी रंजीता। जिन्होनें 'लैला मजनू' और 'अंखियों के झरोखो से' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई।
Image Source : Designरंजीता की जोड़ी मिथुन के साथ खूब हिट रही थी। मिथुन के साथ उनके अफेयर की भी खूब चर्चा हुई।
Image Source : Designमिथुन और रंजीता ने 'सुरक्षा', 'तराना','बाजी', 'गुनाहों का देवता' जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से रंजीता ने लोगों का दिल जीता।
Image Source : Design70 के दशक में रंजीता ने अपनी बेमिसाल खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दिवाना बनाया। लेकिन वो कहते हैं ना कि वक्त सबकुछ बदल देता है।
Image Source : Designऐसा ही कुछ रंजीता के साथ भी हुआ। कभी रंजीता को सुंदरता की मिसाल कहा जाता था, लेकिन अब वह इस कदर बदल गई हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।
Image Source : Designरंजीता अब 67 साल की हो चुकी हैं और अब उनका लुक भी पहले के मुकाबले काफी बदल चुका है।
Image Source : Designरंजीता ने अपने पूरे फिल्मी करियर में सिर्फ 35 फिल्मों में ही काम किया है। अब वो फिल्मों पर्दे से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।
Image Source : Designरंजीता अब भले ही फिल्मों में नज़र नहीं आती है लेकिन अपने दौर की वो मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। मिथुन के अलावा ऋषि कपूर के् साथ भी रंजीता की जोड़ी खूब हिट रही हैं।
Image Source : Designइसके अलावा रंजीता को फिल्म सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला था।
Image Source : Designसचिन के साथ भी उनकी फिल्म टअंखियों के झरोखोंट से बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था।
Image Source : DesignNext : जानिए कौन है बिग बॉस 17 का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट?