

लैला मजनू- ये फिल्म क्लासिक लव स्टोरी 'लैला मजनू' पर आधारित है, जिसमें दो प्रेमी समाज की बंदिशों के चलते कभी नहीं मिल पाते। ये फिल्म देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी।
Image Source : Instagramआशिकी 2- ये कहानी फेमस सिंगर राहुल जयकर और आरोही नाम की एक स्ट्रगलिंग सिंगर की है। राहुल, आरोही को स्टार बनाता है,लेकिन उसकी शराब की लत उसकी जिंदगी बर्बाद कर देती है और कहानी का अंत राहुल को खुद को खत्म करने के साथ होता है।
Image Source : Instagramलुटेरा- फिल्म की कहानी एक जमींदार की बेटी पाकी और ठग वरुण के इर्द-गिर्द घूमती है। वरुण, पाकी को धोखा देकर चला जाता है और जब लौटता है तो दोनों की जिंदगी दर्द भरे मोड़ पर आ जाती है।
Image Source : Instagramरॉकस्टार- रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी स्टारर ये फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है। जॉर्डन और हीर की लव स्टोरी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और री-रिलीज होने पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला।
Image Source : Instagramकल हो ना हो- अगर आप ट्रैजिक लव स्टोरी वाली फिल्म की तलाश में हैं तो शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर 'कल हो ना हो' भी देख सकते हैं। इस फिल्म का अंत बेहद दुखद और हार्ट ब्रेकिंग है।
Image Source : Instagramफना- आमिर खान और काजोल स्टारर फना एक रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक आतंकवादी रेहान (आमिर खान) और कश्मीरी लड़की जूनी (काजोल) के इर्द-गिर्द घूमती है।
Image Source : Instagramदेवदास- पारो और देवदास दो बचपन के दोस्त और प्रेमी, लेकिन पारो की शादी किसी और से हो जाती है और इसी गम में देवदास खुद को शराब में डुबा देता है। कहानी का अंत देवदास की मौत के साथ होता है। ये बॉलीवुड की सबसे क्लासिक ट्रैजिक लव स्टोरी में गिनी जाती है।
Image Source : Instagramतेरे नाम- जब ट्रैजिक रोमांटिक फिल्मों की बात आती है तो तेरे नाम का जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। सलमान खान की ये फिल्म आज भी लोगों की आंखें नम कर जाती है।
Image Source : Instagramरांझणा- कहानी बनारस के लड़के कुंदन और जोया की है। कुंदन बचपन से जोया के प्यार में दीवाना होता है,लेकिन जब बड़े होने पर जोया किसी और से शादी करना चाहती है तब हालात पूरी तरह बदल जाते हैं। फिल्म का अंत दिल को तोड़ देने वाला है।
Image Source : InstagramNext : कबीर खान की शादी को हुए 27 साल, पत्नी ने मनाया जश्न