

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर हीरोइन रह चुकीं भानुप्रिया किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं ।
Image Source : Designभानुप्रिया ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है।
Image Source : Designडस्की ब्यूटी भानुप्रिया बहुत खूबसूरत दिखती थीं। उनकी बड़ी बड़ी आंखें और शार्प फीचर्स के फैंस कायल हुआ करते थे।
Image Source : Designहालांकि कभी अपनी खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली भानुप्रिया अब उम्रदराज हो गई है। कभी बेहद खूबसूरत दिखने वाली भानुप्रिया अब बिल्कुल बदल चुकी हैं।
Image Source : Design80 के दशक में उनकी खूबसूरती पर फिदा होने वाले फैंस उन्हें देख चौंक जाएंगे और पहचान भी नहीं पाएंगे।
Image Source : Designभानुप्रिया साऊथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी मशहूर रहीं।17 की उम्र में भानुप्रिया ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
Image Source : Designउनकी पहली फिल्म 1983 में आई तमिल फिल्म 'मेल्ला पेसुन्गल' है। भानु ने साउथ में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा।
Image Source : Designबॉलीवुड में भानुप्रिया ने मिथुन और जितेन्द्र के साथ कई फिल्मों में काम किया। जितेन्द्र के साथ उनकी फिल्म खुदगर्ज बहुत हिट रही थी। वहीं मिथुन के साथ भी फिल्मी पर्दे पर वो खूब दिखीं।
Image Source : Designवही भानुप्रिया का फिल्मी करियर उफान पर था, इस दौरान साल 1998 उन्होंने अपनी फैमिली की मर्जी के खिलाफ एनआरआई बिजनेसमैन आदर्श कौशल को अपना जीवनसाथी चुन लिया था । इसके बाद वो कैलिफोर्निया में सेटल हो गईं थीं ।
Image Source : Designइस शादी के बाद भानुप्रिया और आदर्श कौशल की एक बेटी अभिनया भी हुई। हालांकि दोनों की शादी के तकरीबन सात साल बाद उनका डिवोर्स हो गया था । इसके बाद वो अपनी बेटी समेत भारत वापस आ गईं और चेन्नई में रहने लगीं ।
Image Source : DesignNext : साल 2024 में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, दांव पर लगेगी शाहरुख से लेकर अक्षय की किस्मत