

कपूर फैमिली अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। हाल ही में कपूर परिवार का एक और सदस्य सुर्खियों में रहा, जिसने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई की है।
Image Source : Instagramरीमा जैन के बेटे आदर जैन हाल ने हाल ही में गर्लफ्रेंड अलेखा से सगाई की और अब बेहद शानदार अंदाज में उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। आदर ने थाईलैंड के एक खूबसूरत समुद्र तट पर अलेखा का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जहां से उनकी रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं।
Image Source : Instagramआदर जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी होने वाली के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरों को सोशल मीडियो पर फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें आदर जैन, अलेखा को समुद्र के किनारे किस करते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramइंस्टाग्राम पर दूसरी फोटो में अलेखा आडवाणी समुद्र के किनारे झुले पर बैठी हुई नजर आ रही हैं, जिसमें अलेखा ने एक सुंदर आउटफिट पहना है।
Image Source : Instagramआदर जैन ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें से एक में उन्होंने थाईलैंड के समुद्र के किनारे के खूबसूरत व्यू की भी झलक दिखाई है।
Image Source : Instagramअलेखा आडवाणी की फोटो को देख फैंस ने उनको जन्मदिन की बधाईयां दी, अलेखा आडवाणी और आदर जैन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और पिछले दिनों ही दोनों की रोका सेरेमनी थी।
Image Source : Instagramकपल को काफी बार कई इवेंट में साथ में देखा गया था, आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने सितंबर 2024 में सगाई की थी, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में थी।
Image Source : Instagramआदर जैन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में फिल्म 'कैदी बैंड' से की थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही पर आदर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली।
Image Source : InstagramNext : Bigg Boss 18: 'चांटे खाएगा, ऋतिक रोशन नहीं है तू', अविनाश के ऑफर पर भड़कीं कशिश, दिया 'वुमेनाइजर' का टैग