

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ऐसी रही हैं जो जबरदस्त नेम-फेम कमाने के बाद चकाचौंध की दुनिया से अचानक गायब हो गईं। उन्हीं में से एक आमिर खान की 'लगान' में नजर आ चुकी ग्रेसी सिंह भी हैं।
Image Source : Instagramआपको साल 2001 में आई स्पोर्ट्स म्यूजिकल फिल्म 'लगान' की कहानी के अलावा इसका हर किरदार भी याद होगा। जिसे आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था।
Image Source : Instagramइस फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म से ग्रेसी की किस्मत चमक गई थीं और वह रातों-रात सुपरस्टार बन गई।
Image Source : Instagram'लगान' की गौरी और 'मुन्ना भाई एम बी बी एस' की डॉ सुमन के किरदार के लिए मशहूर ग्रेसी सिंह 44 साल की उम्र में दिन पर दिन बला की खूबसूरत होती जा रही हैं।
Image Source : Instagram'लगान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ग्रेसी सिंह ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों और शो में काम किया है, लेकिन अब वह अपनी फिट और लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं।
Image Source : Instagramग्रेसी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज-वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के तब और अब के लुक में बहुत फर्क आ गया है। हालांकि, जो नहीं बदला है वो उनकी मासूमियत है।
Image Source : Instagramग्रेसी सिंह ने आमिर खान, अजय देवगन, संजय दत्त और अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर ग्रेसी ने डांस ग्रुप द प्लैनेट्स के साथ एक डांसर के रूप में काम कर रही हैं।
Image Source : Instagramग्रेसी सिंह अपने दमदार अभिनय के लिए दर्शकों से बहुत प्यार मिला। हालांकि, वो अपनी सफलता को बरकरार नहीं रख सकीं और बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया।
Image Source : Instagramबॉलीवुड में लगातार फ्लॉप होने के बाद ग्रेसी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती, पंजाबी और बंगाली फिल्मों में काम करना शुरू किया। बता दें कि 'लगना' को आशुतोष गोवारिकर ने लिखा और निर्देशित किया था तो वहीं आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया था।
Image Source : InstagramNext : इन एक्ट्रेसेस के लिए लॉन्चपैड बने अमिताभ बच्चन, एक ने 46 साल बड़े बिग बी संग किया रोमांस