

आमिर खान के घर आज शहनाई बजने वाली है। एक्टर की लाडली बेटी आयरा खान अपने मंगेतर नुपर शिखरे संग शादी करने जा रही हैं।
Image Source : Instagramआयरा और नुपुर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने एक पहले साल परिवार की मौजूदगी में सगाई भी की थी।
Image Source : Instagramअब दोनों की शादी को कुछ ही लम्हें बचे हैं, ऐसे में हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं कि वो कब और कैसे शुरू हुई।
Image Source : Instagramआयरा खान की नुपुर शिखरे से मुलाकात का जरिया पापा आमिर खान ही बने। नुपुर शिखरे आमिर खान के ट्रेनर थे।
Image Source : Instagramकोविड के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान आमिर खान के घर ही आयरा रह रही थीं और आमिर उन दिनों नुपुर से फिटनेस ट्रेनिंग ले रहे थे।
Image Source : Instagramआयरा और नूपुर की प्रेम कहानी की शुरुआत भी आमिर के घर से ही हुई। इन्हीं ट्रेनिंग सेशन्स के बीच आयरा खान, नपुर से मिलीं।
Image Source : Instagramदोनों की किस्मत थी कि उनके बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा। शुरुआती दिनों में दोनों के बीच फिटनेस और हेल्थ को लेकर ही बातचीत होती थीं।
Image Source : Instagramफिर ये बातचीत दोस्ती और प्यार में बदल गई। अब दोनों का प्यार शादी तक पहुंच गया है। जल्द ही दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के होने वाले हैं।
Image Source : Instagramआयरा के मुश्किल वक्त में नुपुर ने उनका पूरा साथ दिया। इतना ही नहीं आयरा को डिप्रेशन से लड़ने में भी नुपुर ने मदद की। ऐसे में दोनों का प्यार आसान नहीं रहा।
Image Source : Instagramइन उतार-चढ़ावों के बीच दोनों की बॉन्डिंग और स्ट्रॉन्ग हो गई और अब दोनों ही एक-दूसरे के परिवार का जरूरी हिस्सा बन गए हैं।
Image Source : Instagramआयरा नुपुर के पूरे परिवार के काफी क्लोज हैं। वहीं नुपुर की आमिर से बेटे जैसी बॉन्डिंग है। आमिर ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि बेटी की विदाई उनके लिए काफी मुश्किल पल होने वाला है।
Image Source : InstagramNext : फैमिली संग दिलीप कुमार के घर पहुंचे आमिर खान, तस्वीरें शेयर कर भावुक हुईं सायरा बानो