

1993 में रिलीज हुई फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में आमिर खान के भांजे का रोल प्ले करने वाले इस शरारती बच्चे का 31 साल में पूरा लुक बदल चुका है।
Image Source : Xइस फिल्म में आमिर खान और जूही चावला अहम रोल में नजर आए थे। वहीं इस फिल्म की कहानी में एक्टर को अपने भांजे सनी और विक्की और भांजी मुन्नी की परवरिश करते देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramआमिर खान और जूही चावला का लेटेस्ट लुक सभी ने देखा है, लेकिन इस तस्वीर में जो बच्चा दिख रहा है। वे आज बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर की लिस्ट में शामिल हैं।
Image Source : Xइस फिल्म में बेबी अशरफा ने मुन्नी, मास्टर शारोख ने विक्की और सनी का किरदार बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने निभाया था।
Image Source : Xशरारती बच्चे सनी के किरदार में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कुणाल खेमू ने खूब तारीफ बटोरी थी। आज भी वो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
Image Source : Instagramकुणाल खेमू अब नवाब फैमिली के दामाद हैं। वे सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान के पति हैं।
Image Source : Instagramकुणाल खेमू ने बतौर चाइल्ड एक्टर 1987 में दूरदर्शन की सीरीज 'गुल गुलशन गुलफाम' से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसे वेद राही ने डायरेक्ट किया था।
Image Source : Instagramइसके बाद उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'सर' में काम किया। वहीं बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'राजा हिंदुस्तानी', 'जख्म', 'भाई', 'हम हैं राही प्यार के' और 'दुश्मन' जैसी फिल्मों में नजर आए।
Image Source : Instagram'गोलमाल अगेन' और 'गोलमाल 3' जैसी फिल्मों के लिए पॉपुलर कुणाल खेमू ने हाल ही में फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Image Source : InstagramNext : दीपिका पादुकोण ही नहीं ये एक्ट्रेस भी प्रेग्नेंसी में कर चुकी हैं फिल्म की शूटिंग