

आमिर खान फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं और ये बात किसी से छिपी नहीं है। आमिर के दो बच्चे जुनैद और आयरा हैं। आयरा जहां फिल्मों से दूर हैं तो वहीं जुनैद बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।
Image Source : Instagram/@aamirkhanproductionsइस बीच आमिर खान की भांजी अपनी खूबसूरती के चलते काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, जो फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं।
Image Source : Instagram/@seherhegdeहालांकि, आमिर खान के फैंस का कहना है कि अगर उनकी ये भांजी फिल्मों में एंट्री करती हैं तो कई हीरोइनों की छुट्टी कर देंगी।
Image Source : Instagram/@seherhegdeयहां आमिर खान की जिस भांजी की बात हो रही है, वह सहर हेगड़े हैं, जो मिस्टर परफेक्शनिस्ट की बहन निखत की बेटी हैं।
Image Source : Instagram/@seherhegdeआमिर की बहन निखत भी फिल्मों में काम करती हैं, लेकिन उनकी बेटी सहर अब भी बड़े पर्दे और लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं।
Image Source : Instagram/@nikhat3628आमिर की बहन निखत चारों भाई-बहन में सबसे बड़ी हैं और बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की मां का किरदार भी निभा चुकी हैं।
Image Source : Instagram/@nikhat3628हालांकि, सहर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : Instagram/@seherhegdeसहर की बात करें तो वह अभी 20 साल की हैं और अब तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
Image Source : Instagram/@seherhegdeहालांकि, सहर आगे चलकर फिल्मों में काम कर सकती हैं, क्योंकि वह फिलहाल एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं और मॉडलिंग भी कर रही हैं।
Image Source : Instagram/@seherhegdeसहर की खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद आमिर खान के फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Image Source : Instagram/@seherhegdeपिछले दिनों सहर अपनी मां निखत हेगड़े के साथ नजर आई थीं। इसी के बाद से फैंस ने उनके बारे में जानने की कोशिश शुरू कर दी और पता चला कि सहर, आमिर की भांजी हैं।
Image Source : Instagram/@seherhegdeNext : 'जय श्री कृष्णा' के गोल-मटोल कान्हा याद हैं? इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने निभाया था श्रीकृष्ण का किरदार