

आमिर खान की दो बहने हैं, एक का नाम निखत और दूसरी का नाम फरहत है। निखत आमिर खान की बड़ी बहन हैं और वो भी एक्ट्रेस हैं।
Image Source : Instagramनिखत की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम सेहर हेगड़े है। निखत की बेटी होने का सीधा मतलब है कि वो आमिर की रिश्ते में भांजी हुईं।
Image Source : Instagramअपनी मां निखत की तरह ही सेहर हेगड़े बला की खूबसूरत हैं और अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लेती हैं।
Image Source : Instagramसेहर हेगड़े सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी प्रोफाइल आप देख सकते हैं।
Image Source : Instagramसेहर हेगड़े अपने मामा आमिर और मां निखत की तरह ही फिल्मों में आने के लिए तैयार हैं। अभी से ही वो अपनी अदाओं का जादू लोगों पर चला रही हैं।
Image Source : Instagramअभी सेहर भले ही फिल्मों में नजर न आई हों, लेकिन वो मॉडलिंग की दुनिया में अपने कदम जमा चुकी हैं।
Image Source : Instagramसेहर हेगड़े के ग्लैमरस फोटोशूट सामने आते रहते हैं। वो अपनी इंस्टा प्रोफाइल पर भी अपने हुस्न के जलवे दिखाती हैं।
Image Source : Instagramसेहर अपने मामा आमिर और अपनी मां निखत के काफी क्लोज हैं। वो दोनों के साथ हर फैमिली फंक्शन में भी दिखाई देती हैं।
Image Source : Instagramहाल में ही सेहर आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी में नजर आई थीं। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया था।
Image Source : InstagramNext : ये हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की खूबसूरत बेटी, क्या बॉलीवुड में बिखेरेगी जलवा?