पति से अलग होने के बाद आर्थिक तंगी में एक्ट्रेस, घर से भी हुई बेदखल, दुनिया के सामने उड़ेला दर्द

पति से अलग होने के बाद आर्थिक तंगी में एक्ट्रेस, घर से भी हुई बेदखल, दुनिया के सामने उड़ेला दर्द

Image Source : Instagram

साउथ एक्टर रवि मोहन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभी आरती के साथ उनका तलाक फाइनल नहीं हुआ है। इस बीच हाल ही में रवि मोहन को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया।

Image Source : Instagram

रवि मोहन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ किसी फंक्शन में नजर आए। इस बीच रवि मोहन की पत्नी आरती ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द जाहिर किया और अपनी चुप्पी की वजह बताई।

Image Source : Instagram

आरती ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मैं एक साल से चुप थी। मैंने हर आरोप को अपने ऊपर हावी होने दिया। मैंने कुछ नहीं कहा- इसलिए नहीं कि मेरे पास सच्चाई नहीं थी बल्कि इसलिए कि मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे माता-पिता के बीच चुनाव का बोझ उठाएं।'

Image Source : Instagram

'आज जबकि दुनिया सावधानी से तैयार किए गए दिखावे और फोटो कैप्शन देखती है, हमारी वास्तविकता बहुत अलग है। मेरा तलाक अभी भी चल रहा है।'

Image Source : Instagram

'लेकिन जिस आदमी के साथ मैं 18 साल तक प्यार, वफादारी और विश्वास में खड़ी रही- वह न केवल मुझसे दूर चला गया है- बल्कि उन जिम्मेदारियों से भी दूर चला गया है, जिनका सम्मान करने का उसने कभी वादा किया था।'

Image Source : Instagram

'महीनों से उनकी दुनिया का भार सिर्फ मेरे कंधों पर है। हर किताब, हर खाना, रात में हर शांत आंसू- मैंने थामे, संभाले और संभाले रखा। भावनात्मक या फाइनेंशियल हेल्प की एक फुसफुसाहट भी उस व्यक्ति से नहीं आई जिसने कभी उन्हें अपना गौरव कहा था।'

Image Source : Instagram

'और अब, हमें घर से बेदखल होना पड़ रहा है- बैंक से, उस व्यक्ति के निर्देश पर जिसने कभी मेरे साथ मिलकर वह घर बनाया था। मुझ पर गोल्ड डिगर होने का आरोप लगाया गया है।'

Image Source : Instagram

'अगर यह कभी सच होता, तो मैं बहुत पहले ही अपने निजी हितों को सहेज लेती। लेकिन मैंने गणना के बजाय प्यार को चुना। लेन-देन के बजाय विश्वास को। और यह मुझे यहां ले आया है।'

Image Source : Instagram

साउथ एक्टर रवि मोहन ने सितंबर 2024 में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी आरती से अलग हो रहे हैं। रवि मोहन के पोस्ट के बाद आरती ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसने कपल के फैंस को और चौंका दिया।

Image Source : Instagram

आरती ने अपने पोस्ट में दावा किया कि रवि मोहन ने उन्हें बिना बताए ही अपने और उनके अलग होने का ऐलान कर दिया। फिलहाल दोनों के तलाक का केस कोर्ट में है।

Image Source : Instagram

Next : 'मुश्किल समय में गलत जानकारी से बचें', बॉलीवुड स्टार ने दिया सुझाव