

2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स बनने के बाद तनुश्री दत्ता ने 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ काम किया था।
Image Source : insta/@iamtanushreeduttaofficialइस फिल्म के बाद तनुश्री दत्ता 'आशिकी गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं। वह अपने बोल्ड लुक्स की वजह से उस वक्त काफी चर्चा में रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस आज अपने ट्रांसफॉर्मेशन के कारण सुर्खियों में रहती हैं।
Image Source : insta/@iamtanushreeduttaofficial'आशिक बनाया आपने' में इमरान हाशमी संग रोमांस कर तनुश्री दत्ता कुछ इस तरह मशहूर हुई कि आज तक लोग उनकी केमिस्ट्री भूल नहीं पाए हैं। इस फिल्म में अपने बोल्ड लुक के लिए मशहूर हुईं तनुश्री अब पूरी तरह से बदल चुकी है।
Image Source : insta/@iamtanushreeduttaofficialउस समय हर तरफ सिर्फ उनकी खूबसूरती और फिटनेस के ही चर्चे होते थे। तनुश्री की ब्यूटी ने कई लोगों को अपना दीवाना बना दिया था, लेकिन हैरानी की बात ये है कि अब पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है।
Image Source : insta/@iamtanushreeduttaofficialएक समय पर अपने टोंड फिगर के लिए पहचानी जाने वाली तनुश्री दत्ता का वजन अब इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग उन्हें पहली नजर में नहीं पहचान पा रहे हैं।
Image Source : insta/@iamtanushreeduttaofficialतनुश्री दत्ता का यूं फिट से फैट होना कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें उनका वजह काफी बढ़ हुआ था।
Image Source : insta/@iamtanushreeduttaofficial'आशिक बनाया आपने' के बाद उन्होंने 'चॉकलेट', 'भागम भाग', 'ढोल' और 'अपार्टमेंट' जैसी कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।
Image Source : insta/@iamtanushreeduttaofficialहिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी तनुश्री दत्ता ने 2010 में तमिल फिल्म 'थीराधा विलायट्टु पिल्लई' से तमिल सिनेमा में एंट्री की और नेम-फेम कमाया था।
Image Source : insta/@iamtanushreeduttaofficialNext : अक्टूबर में पूरी होगी धुरंधर की शूटिंग, धूम मचाने तैयार रणवीर सिंह