

खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रैंड फिनाले 29 सितंबर होने वाला है। इसके पहले टॉप 5 की लिस्ट से दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटा गया है और अब फिनाले में सिर्फ तीन लोगों के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है।
Image Source : X'खतरों के खिलाड़ी 14' को जल्द ही इस सीजन का विनर मिलने वाला है जो टीवी के सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ट शो की ट्रॉफी अपने नाम करने वाला है।
Image Source : Xइसी बीच शो से जुड़ी एक बड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' के ग्रैंड फिनाले से पहले दो कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो चुके हैं।
Image Source : Instagramदरअसल, कृष्णा श्रॉफ ने पानी वाला स्टंट करने के कुछ ही मिनट बाद होस्ट रोहित शेट्टी से कहा कि वो ये नहीं कर पाएंगी और स्टंट पूरा किए बिना हार मान ली।
Image Source : Instagramवहीं दूसरा चौंकाने वाला नाम किसी और का नहीं बल्कि अभिषेक कुमार का है जो इस सीजन में खूब लाइमलाइट में रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने स्टंट करने के पहले ही हाथ पीछे कर लिए।
Image Source : Instagramऐसे में अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' के ग्रैंड फिनाले तीन कंटेस्टेंट्स के बीच जबदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिरी कौन इस शो की ट्रॉफी अपने नाम करने वाला है।
Image Source : Instagramदरअसल टॉप 5 में शालीन भनोट, गश्मीर महाजनी, अभिषेक कुमार, करणवीर मेहरा और कृष्णा श्रॉफ पहुंचे थे।
Image Source : InstagramNext : पापा रणबीर के बर्थडे पर घूमने निकलीं बेबी राहा, कैमरा देख हुईं एक्साइटेड, यूं किया रिएक्ट