'पैसा मिल पर प्यार...', ब्रेकअप ने बदल दी इस टीवी एक्टर की दुनिया, छलका दर्द

'पैसा मिल पर प्यार...', ब्रेकअप ने बदल दी इस टीवी एक्टर की दुनिया, छलका दर्द

Image Source : Instagram/@aebyborntoshine

एल्विश यादव के फोडकास्ट सीजन 2 के पहले गेस्ट अभिषेक कुमार थे, जिन्होंने ईशा मालवीय के साथ अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की और बताया कि अब दोनों के बीच कैसा रिश्ता है।

Image Source : Screen Grab from Phodcast Season 2

अभिषेक कुमार ने खुलासा किया कि ईशा मालवीय से ब्रेकअप होने के बाद उनके लाइफ में बड़ा बदलाव आया। साथ ही अपना रिलेशनशिप स्टेटस भी शेयर किया।

Image Source : Instagram/@aebyborntoshine

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय हाल ही में अपने ब्रेकअप के बारे में 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर बात करते हुए भावुक होते नजर आए थे। हालांकि, 'उड़ारियां' फेम अभिषेक ने कहा था कि अतीत में जो कुछ भी हुआ वो सही था।

Image Source : Instagram/@aebyborntoshine

अब अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय संग अपनी जिंदगी में आए हुए बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा, 'एल्विश यादव भाई, हम दोनों अलग हो गए, जिसके बाद हमारी लाइफ में बहुत कुछ बदला।'

Image Source : Instagram/@aebyborntoshine

अभिषेक कुमार ने कहा, 'ब्रेकअप के बाद मेरी और ईशा मालवीय की लाइफ बहुत अच्छी हो गई, शायद हम दोनों के लिए कोई और है। मुझे खुशी है कि अब दोनों के पास काम है और पैसा भी।'

Image Source : Instagram/@aebyborntoshine

अभिषेक कुमार ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय की तारीफ भी की और कहा, 'अब वो किसके साथ है ये मुझे नहीं पता, लेकिन मैं अब सिंगल हूं।' उन्होंने आगे यह भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि पैसे तो मिल गए, लेकिन प्यार नहींं।

Image Source : Screen Grab from Phodcast Season 2

साथ ही यह भी खुलासा कर दिया कि ईशा मालवीय के साथ उनका अब कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है तो इस बारे में चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

Image Source : Screen Grab from Phodcast Season 2

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के रिश्ते को लेकर तब तमाशा हुआ, जब बिग बॉस में एक्ट्रेस ईशा के दूसरे बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री हुई। हालांकि, अब तीनों के रास्ते अलग हो चुके हैं और अपने काम में व्यस्त हैं।

Image Source : Instagram/@aebyborntoshine

अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल इन दिनों भारती सिंह के शो लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रहे हैं, जो 22 नवंबर को प्रीमियर हुआ। ये कुकिंग कॉमेडी शो कलर्स और जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है।

Image Source : Screen Grab from Phodcast Season 2

Next : रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग अगली फिल्म करेंगी श्रद्धा कपूर?