बॉलीवुड की वो 'मां' जिसकी बेटे ने भी नहीं ली सुध, कंगाली में कटा आखिरी दौर

बॉलीवुड की वो 'मां' जिसकी बेटे ने भी नहीं ली सुध, कंगाली में कटा आखिरी दौर

Image Source : X

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल की दादी और कई फिल्मों में मां के किरदार में नजर आईं अचला सचदेव की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 30 अप्रैल 2012 को अकेलेपन से जूझते हुए उनकी अस्पताल में मौत हो गई।

Image Source : Instagram

अचला को हिंदी सिनेमा की 'मां' कहा जाता था, लेकिन उन्हें अपने अंतिम समय में उनके बेटे का साथ नहीं मिला। अचला ने फिल्म डायरेक्टर ज्ञान सचदेव से शादी की थीं और दोनों का एक बेटा ज्योतिन सचदेव भी था।

Image Source : X

कुछ समय बाद अचला और ज्ञान के डाइवोर्स के बाद ज्योतिन अमेरिका चले गए। अचला ने क्लिफोर्ड डॉग्लस पीटर्स से दूसरी शादी की, लेकिन कुछ समय बाद उनके दूसरे पति का देहांत हो गया और अचला एक बार फिर अकेली हो गईं।

Image Source : X

इस दौरान यूएस में रह रहे अचला सचदेव के बेटे ज्योतिन ने उनकी कोई खैर खबर नहीं ली। वह अपने पति की मौत के बाद अकेली हो गई थीं।

Image Source : Instagram

अचला फिल्म 'वक्त' के लिए भी जानी जाती थी। इस फिल्म में उन्होंने बलराज साहनी की पत्नी का रोल किया था। अचला और बलराज पर फिल्माया गया सॉन्ग 'ऐ मेरी जोहरा जबीं' सुनते ही उनकी याद आ जाती है।

Image Source : X

2002 में अचला के पति क्लिफर्ड डगलस पीटर्स की डेथ हो गई। इसके बाद 12 साल तक वे पुणे में पूना क्लब के पास कोणार्क एस्टेट अपार्टमेंट में अकेली ही रहती रही थी।

Image Source : X

अचला ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें से ज्यादातर में उन्होंने मां और दादी का किरदार निभाया है। 'आरजू' में राजेंद्र कुमार की मां, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में सिमरन की दादी और 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख खान-ऋतिक रोशन की दादी बन पहचान बनाई थीं।

Image Source : Instagram

साल 1950 में 'दिलरुबा' फिल्म से अचला ने डेब्यू किया जहां उन्होंने देव आनंद की बहन का किरदार निभाया था। अपनी पहली फिल्म के हिट होते ही उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर ऑफर मिलने लगे।

Image Source : X

Next : एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, दुख की घड़ी में साथ देने पहुंचा बॉयफ्रेंड