

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई किस्से ऐसे हैं जहां हीरोइनों ने रातों-रात फिल्म जगत को अलविदा कह दिया और अपनी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया।
Image Source : Instagramकई हीरोइनें ऐसी थीं जो शादी कर विदेश चली गईं, या किसी और फिल्ड में अपना करियर बना लिया। वहीं कई ऐसी भी रहीं जिन्होंने धर्म की राह चुनी।
Image Source : Instagramऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं बरखा मदान। बरखा ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने के बाद बौद्ध धर्म अपना लिया और पूरी तरह से संन्यासी बन गईं।
Image Source : Instagramबरखा मदान इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। उन्होंने मॉडलिंग इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत की। कई ब्यूटी पेजेंट में भी उन्होंने हिस्सा लिया।
Image Source : Instagramबरखा मदान ने साल 1994 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया। उन्होंने ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन जैसी कमाल की एक्ट्रेसेज से कंपीट किया।
Image Source : Instagramसुष्मिता मिस इंडिया चुनी गईं। ऐश्वर्या रनरअप रहीं। वहीं मिस इंडिया टूरिज्म के ताज से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया।
Image Source : Instagramहिंदी सिनेमा में अक्षय कुमार के साथ डेब्यू किया। वो फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में जलवे बिखेरते नजर आईं।
Image Source : Instagramइसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलने लगीं। उनका करियर पीक पर पहुंचने ही वाला था कि उन्होंने साल 2012 में फिल्मी सफर को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया।
Image Source : Instagramइसके बाद एक्ट्रेस ने दलाइ लामा की सीख पर चलते हुए संन्यास ले लिया और पूरी तरह बौद्धा मॉन्क बन गईं।
Image Source : Instagramबौद्ध भिक्षु बनने के बाद से ही उन्होंने ग्लैमरस लाइफ से किनारा कर लिया और अब वो बौद्ध मठो में ही रहती हैं। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है। ग्याल्टेन सैमटेन के नाम से अब वो जानी जाती हैं।
Image Source : InstagramNext : बॉलीवुड की पहली पसंद बन गया है ये जिला, अक्षय कुमार जैसे सितारे कर चुके हैं शूटिंग