

टी-सीरीज के टॉप बॉस भूषण कुमार 10,000 करोड़ की नेट वर्थ के साथ इस देश के सबसे रईस शख्सों में से एक हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने झुग्गी-झोपड़ी में दिन काटे।
Image Source : Instagram/@divyakhosslaदिव्या खोसला ने हाल ही में अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के साथ बातचीत के दौरान खुलासा किया कि अपनी फिल्म 'एक चतुर नार' के लिए कैसे उन्होंने तैयारी की और बस्ती में दिन काटे।
Image Source : Instagram/@divyakhosslaअर्चना पूरन सिंह हाल ही में पति परमीत सेठी और बेटे आयुष्मान के साथ टी-सीरीज के ऑफिस पहुंचीं, जहां उन्होंने दिव्या खोसला कुमार से बातचीत की।
Image Source : Instagram/@divyakhosslaइस दौरान दिव्या ने बताया कि कैसे ने उन्हें अपनी फिल्म 'एक चतुर नार' के चलते झुग्गी-झोपड़ी में रहना पड़ा और स्थानीय भाषा सीखने के लिए उन्हें किन-किन संघर्षों से गुजरना पड़ा।
Image Source : Instagram/@divyakhosslaदिव्या ने कहा- 'मैं यूपी की भाषा नहीं जानती, लेकिन मैंने ये सीखी और घर में प्रैक्टिस भी की। इसके बाद मेरे डायरेक्टर ने मुझे एक महीने बस्ती में रहने को कहा।'
Image Source : Instagram/@divyakhossla'लखनऊ में एक जगह है बादशाह नगर, वहीं हमने फिल्म की शूटिंग की। ये एक असली स्लम है। मेरी झोपड़ी एक गंदे नाले (गटर) के बगल में थी, लेकिन धीरे-धीरे मुझे गंदी बदबू की आदत हो गई।'
Image Source : Instagram/@divyakhosslaइसके बाद फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें अपने एक्टर्स को लोकेशन पर शूट करने के लिए कई बार गुमराह करना पड़ता है।
Image Source : Instagram/@divyakhosslaउन्होंने कहा, "कभी-कभी, हम अपने कलाकारों को यह भी नहीं बताते थे कि उनका अगला शॉट कहां है। दिव्या से जो नाला सीन करवाया गया था, उसमें हमने उन्हें लोकेशन के बारे में नहीं बताया था। हम बस उन्हें वहां ले गए और वहीं खड़ा कर दिया।"
Image Source : Instagram/@divyakhosslaदिव्या ने उस अनुभव को याद करते हुए कहा, "हे भगवान! वह एक खुला नाला था, मैं नाले के किनारे खड़ी थी। मैं उसमें गिरने ही वाली थी। मैं बहुत डरी हुई थी।"
Image Source : Instagram/@divyakhosslaNext : रश्मिका मंदाना ने कर ली सगाई? वायरल तस्वीरों में खुली सच्चाई