रूप-रंग पर ताने झेलने वाली वो एक्ट्रेस, जिसने तीनों खान संग दीं सुपरहिट, पद्मश्री से हो चुकीं सम्मानित

रूप-रंग पर ताने झेलने वाली वो एक्ट्रेस, जिसने तीनों खान संग दीं सुपरहिट, पद्मश्री से हो चुकीं सम्मानित

Image Source : Instagram/@kajol

बॉलीवुड के तीनों खान के साथ कई हीरोइन काम कर चुकी हैं, लेकिन 90 के दशक में इस हसीना को कभी अपने रूप-रंग की वजह से ताने झेलने पड़े और आज हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं।

Image Source : Instagram/@kajol

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की, जो अपनी अदाकारी की वजह से भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं।

Image Source : Instagram/@kajol

कभी बॉडी शेमिंग का सामना कर चुकी काजोल समय के साथ इतनी बदल गईं कि उनका रूप-रंग धीरे-धीरे निखरता ही चला गया।

Image Source : Instagram/@kajol

रूप-रंग पर ताने झेलने वाली एक्ट्रेस काजोल को साल 2011 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किया था।

Image Source : Instagram/@kajol

काजोल ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'शुरुआत में उस समय मुझे बहुत सारे टैग मिले थे... सांवली है, मोटी है और वह हर समय चश्मा पहनती है। यह सब कुछ मेरे लिए कहा गया था, जब मैंने पहली बार इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। मैं परवाह नहीं करती थी।'

Image Source : Instagram/@kajol

काजोल ने आगे कहा, 'मुझे पता था कि मैं स्मार्ट, कूल और उन सभी लोगों से बेहतर हूं, जिनके पास मेरे बारे में कहने के लिए बिना मतलब की कई बातें थीं। इसलिए, मैं अपने आप में खुश थीं और मैं कभी वो दुख जाहिर नहीं होने दिया।'

Image Source : Instagram/@kajol

एक्ट्रेस ने यह भी कहा, 'जल्द ही दुनिया ने मुझे वैसे ही अपना लिया जैसे मैं थी। मैंने कोई स्किन व्हाइटनिंग सर्जरी नहीं कराई है... मैं सिर्फ धूप से दूर रही हूं। अपनी जिदंगी के 10 साल तक मैं हर समय धूप में काम किया था।'

Image Source : Instagram/@kajol

काजोल ने अपने बदलते रूप-रंग पर बात करते हुए आगे कहा कि 'धूप में लगातार काम करने से स्किन पर असर पड़ा। यही कारण है कि मैं टैन हो गई और अब मैं धूप में काम नहीं करती हूं तो यह स्किन व्हाइटनिंग सर्जरी नहीं है, यह घर पर रहने का ग्लो है।'

Image Source : Instagram/@kajol

शाहरुख खान और काजोल ने सात फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है, जिसमें बाजीगर (1993), करण अर्जुन (1995), दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995), कुछ कुछ होता है (1998), कभी खुशी कभी गम (2001), माई नेम इज खान (2010), और दिलवाले (2015) शामिल है।

Image Source : Instagram/@kajol

काजोल और सलमान खान ने 'प्यार किया तो डरना क्या' में काम किया। वहीं, काजोल ने आमिर खान संग दो सुपरहिट फिल्म दी, जिसमें इश्क (1997) और फना (2006) शामिल है।

Image Source : Instagram/@Kajol

Next : ये हसीना बनेगी TV की नई नागिन, दिखाएगी दिलकश अदाएं