

सुशांत सिंह राजपूत 4 साल पहले जून 2020 में अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इस खबर ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी थी और पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।
Image Source : Instagramसुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करीब 4 साल तक ये फ्लैट खाली रहा। जिन परिस्थितियों में अभिनेता की मौत हुई थी, हर कोई इसमें रहने से बच रहा था।
Image Source : Instagramहालांकि, कुछ समय पहले ही अभिनेत्री अदा शर्मा इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हुईं। इस अपार्टमेंट में वह किराए पर रहती हैं। अब अभिनेत्री ने इस घर में रहने पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
Image Source : Instagramअदा शर्मा ने फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत में दिवंगत अभिनेता के घर में रहने पर खुलकर बात की और साथ ही ये भी बताया कि उन्हें इस घर में सुशांत की मौजूदगी फील हुई है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी घर में सुशांत की मौजूदगी फील की है? तो अदा ने कहा- 'फील हुई है, लेकिन मेरा मानना है कि जो लोग मुझसे डर के बारे में सवाल पूछते हैं, वो गलत है।'
Image Source : Instagramअदा आगे कहती हैं- 'सुशांत एक टैलेंटेड एक्टर थे, उन्हें उनकी फिल्मों को लेकर याद किया जाना चाहिए। उनके बातों के लिए उन्हें याद रखिए। उनका काम हेडलाइंस होना चाहिए।'
Image Source : Instagram'मुझे बुरा लगता है जब बात किसी और की होती है और हेडलाइंस किसी और इंसान की। मैं वो इंसान नहीं बनना चाहती, जो किसी के बारे में कमेंट करे।'
Image Source : Instagramबता दें, अदा शर्मा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं साउथ सिनेमा में भी एक्टिव हैं और कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
Image Source : Instagramइन दिनों अभिनेत्री अपने हालिया प्रोजेक्ट रीना सान्याल को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 14 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई।
Image Source : InstagramNext : गजब की एक्टिंग, फुल ऑन टशन, इन 7 फिल्मों और सीरीज के दम पर अली फजल पहुंचे बॉलीवुड से हॉलीवुड