

हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करके अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकीं अदिति राव हैदरी आज 37 साल की हो गई हैं।
Image Source : Instagram'वजीर', 'मर्डर 3', 'रॉकस्टार', 'पद्मावत' जैसी मूवीज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं।
Image Source : Instagramअदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद के राजा-महराजा के परिवार में हुआ था।
Image Source : Instagramअदिति शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं, अदिति की मां राजघराने से थीं। एक्ट्रेस के नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे।
Image Source : Instagramवहीं एक्ट्रेस अकबर हैदरी की परपोती हैं जो 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और असम के पूर्व गवर्नर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की ग्रैंड भतीजी भी हैं।
Image Source : Instagramइतना ही नहीं अदिति राव हैदरी और आमिर खान के बीच भी खास रिश्ता है।
Image Source : Instagramअदिति बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की साली लगती हैं, वह आमिर की एक्स वाइफ किरण राव की ममेरी बहन हैं।
Image Source : Instagramवहीं अदिति अपनी शाही लाइफस्टाइल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं।
Image Source : Instagramअदिति राव ने 21 साल की उम्र में सत्यदीप मिश्रा से शादी थी। वह एक सिविल सर्वेंट और वकील थे।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 17 साल की थीं, तभी उन्हें डेट करने लगी थीं। हालांकि 2023 के एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया था कि वह सत्यदीप से अलग हो चुकी हैं।
Image Source : Instagramवही खबरों के मुताबिक सालों बाद एक्ट्रेस की लाइफ में एक बार फिर प्यार का फूल खिला है। पिछले दो साल से एक्ट्रेस जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं।
Image Source : Instagramदोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।
Image Source : Instagramदोनों साल 2021 में आई फिल्म ‘महा समुद्रम’ में भी साथ में नजर आए थे। इस रोमांटिक फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री बेहद कमाल की थी।
Image Source : DesignNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल