हैदराबाद की खूबसूरत राजकुमारी जो बनी बॉलीवुड की जान, 4 साल भी नहीं चली पहली शादी, फिर को-एक्टर पर हारी दिल और...

हैदराबाद की खूबसूरत राजकुमारी जो बनी बॉलीवुड की जान, 4 साल भी नहीं चली पहली शादी, फिर को-एक्टर पर हारी दिल और...

Image Source : Instagram/@aditiraohydari

अदिति राव हैदरी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में अपनी शिरकत को लेकर चर्चा में हैं।

Image Source : Instagram/@aditiraohydari

इससे पहले वह संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' और अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहीं।

Image Source : Instagram/@aditiraohydari

अदिति राव हैदरी उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके नाना वानापर्थी के राजा थे और उनके परदादा मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी, हैदराबाद प्रांत के प्रधानमंत्री थे।

Image Source : Instagram/@aditiraohydari

अदिति राव हैदरी की निजी जिंदगी हमेशा ही चर्चा में रही है। उन्होंने 2009 में सत्यदीप मिश्रा से पहली शादी की थी, इस दौरान उनकी उम्र 23 साल थी।

Image Source : Instagram/@aditiraohydari

लेकिन, अदिति और सत्यदीप की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और 2013 में दोनों अलग हो गए। ये वही सत्यदीप मिश्रा हैं, जिन्होंने नीना गुप्ता की डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता से दूसरी शादी की है।

Image Source : Instagram/@aditiraohydari

सत्यदीप मिश्रा से अलग होने के करीब 8 साल बाद अदिति की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री हुई, जिनसे एक्ट्रेस ने सितंबर 2024 में शादी की।

Image Source : Instagram/@aditiraohydari

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की लव स्टोरी की शुरुआत 2021 में फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट से शुरू हुई थी और शादी से पहले करीब 5 साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया।

Image Source : Instagram/@aditiraohydari

2021 से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 28 मार्च 2024 को अपनी सगाई की घोषणा की थी और फिर 16 सितंबर 2024 को उन्होंने वानापर्थी के श्री रंगनायक स्वामी मंदिर में शादी कर ली।

Image Source : Instagram/@aditiraohydari

ये सिर्फ अदिति की ही नहीं सिद्धार्थ की भी दूसरी शादी है। उन्होंने अदिति से पहले मेघना नारायण से शादी की थी। लेकिन, 2003 में शादी के बाद 2007 में दोनों अलग हो गए।

Image Source : Instagram/@aditiraohydari

दूसरी तरफ अदिति भले ही सत्यदीप से अलग हो चुकी हैं, लेकिन वह अब भी उनके परिवार से करीबी बॉन्ड शेयर करती हैं। खासतौर पर सत्यदीप की मां, उन्हें अपनी बेटी की तरह मानती हैं।

Image Source : Instagram/@aditiraohydari

Next : 73 साल की हीरोइन के फैशन ने फैन्स के उड़ाए होश