

साउथ एक्टर जयम रवि ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए अपने तलाक की जानकारी दी। उन्होंने पत्नी आरती संग अपनी शादी को तोड़ने का फैसला लिया है।
Image Source : instagramएक्टर के अनुसार उनका शादी तोड़ने का फैसला उनके और आरती दोनों के हक में है। लेकिन, अब इस मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है।
Image Source : instagramअभिनेता की पत्नी आरती ने अपने एक्टर पति के इस पोस्ट पर हैरानी जाहिर की है और बताया कि उन्हें जयम रवि के इस फैसले की भनक तक नहीं थी।
Image Source : instagramजयम रवि के तलाक के ऐलान के बाद पता चला कि उन्होंने पत्नी की सहमति के बिना ही तलाक की पब्लिक अनाउंसमेंट कर दी है।
Image Source : instagramआरती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जम रवि के इस फैसले पर हैरानी और दुख जाहिर किया है।
Image Source : instagramआरती ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'मेरे तलाक को लेकर हुए अनाउंसमेंट से मैं दुखी और हैरान हूं। मुझे इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई'।
Image Source : instagram'18 साल एक रिश्ता शेयर करने के बाद मुझे लगता है कि इस अहम मुद्दे को ग्रेस, रिस्पेक्ट और प्राइवेसी के साथ हैंडल करना चाहिए था।'
Image Source : instagram'मैंने अपने पति से ओपनली इस पर बात करनी चाही लेकिन कभी वो मौका नहीं मिला। दुख इस बात का है कि पब्लिक अनाउंसमेंट की मुझे और मेरे बच्चों को भनक तक नहीं लगने दी गई।'
Image Source : instagram'अभी तक मैं चुप थी, लेकिन अब मेरे खिलाफ गलत नरेटिव बन रहा है, मुझे इसके लिए ब्लेम किया जा रहा है और मैं फेक नरेशन बर्दाश्त नहीं कर सकती।'
Image Source : instagramNext : T20 इंटरनेशनल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी