पहले पत्नी से तलाक, अब ऐश्वर्या राय के को-स्टार ने उठाया बड़ा कदम, एक पोस्ट से मचाई हलचल

पहले पत्नी से तलाक, अब ऐश्वर्या राय के को-स्टार ने उठाया बड़ा कदम, एक पोस्ट से मचाई हलचल

Image Source : Instagram

साउथ सिनेमा पिछले कुछ समय से अलग-अलग वजहों से चर्चा में है। पिछले दिनों कई कॉन्ट्रोवर्सी साउथ सिनेमा से जुड़ गईं। साउथ स्टार जयम रवि ने भी अपने तलाक की खबर से फैंस को हैरान कर दिया।

Image Source : Instagram

जयम रवि ने पत्नी आरती रवि से अपनी 15 साल की शादी तोड़ दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया, जिस पर आरती ने दावा किया कि जयम रवि ने उन्हें बिना बताए ही तलाक की घोषणा कर दी है।

Image Source : Instagram

इसी के साथ जयम रवि के सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ संबंध होने की भी अफवाहें उड़ीं, लेकिन अभिनेता ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।

Image Source : Instagram

अब जयम रवि एक बार फिर चर्चा में हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है।

Image Source : Instagram

जयम रवि ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया है, जिसके साथ उन्होंने अपने फैंस को बताया कि उन्होंने अपना नाम बदल लिया है।

Image Source : Instagram

जयम रवि ने अपने फैंस से आग्रह किया कि अब उन्हें 'जयम रवि' की जगह 'रवि' नाम से बुलाया जाए और इसी के साथ उन्होंने फैंस को अपना नया नाम बताया।

Image Source : Instagram

जयम रवि ने अपने पोस्ट में बताया कि अब से वह 'रवि मोहन' के नाम से जाने जाएंगे। जयम उनका निकनेम था, जो वह अपने नाम के आगे लगाते हैं।

Image Source : Instagram

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'अब से मैं रवि/रवि मोहन नाम से जाना जाऊंगा, क्योंकि ये नाम मेरी व्यक्तिगत और व्यावसायिक आकांक्षाओं से गहराई से जुड़ा है।'

Image Source : Instagram

अभिनेता ने आगे लिखा- 'मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि मुझे इसे नाम से संबोधित किया जाए।'

Image Source : Instagram

Next : मोनालिसा ने सिजलिंग आउटफिट में गिराई बिजली, थाई-हाई स्लिट गाउन में ढाया कहर