

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हर साल की तरह इस बार भी कान्स में शिरकत की। फैंस 13 मई से ही ऐश्वर्या के रेड कार्पेट मोमेंट का इंतजार कर रहे थे, जो 22 मई को खत्म हुआ।
Image Source : Instagramऐश्वर्या पहली बार साल 2002 में इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं। इस साल वह 'देवदास' के अपने को-स्टार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ इवेंट में पहुंची थीं।
Image Source : Instagramवहीं पिछले कुछ सालों से ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में इसके पीछे की वजह बताई थी।
Image Source : Instagramऐश्वर्या ने फिल्म कंपेनियन के साथ बातचीत में बताया था कि आखिर वह आराध्या के साथ ही कान्स क्यों जाती हैं।
Image Source : Instagramऐश्वर्या ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा था- 'ये सिर्फ और सिर्फ साथ रहने के बारे में है। वो इससे पूरी तरह परिचित है और वहां सबको जानती है।'
Image Source : Instagram'कान्स में लौटना, दोस्तों से मिलने जैसा है। आराध्या इस मामले में बुलकुल मेरे जैसी है। उसे पैलेस, वहां का माहौल पसंद है।'
Image Source : Instagram'मुझे यकीन है कि उसे ये समझ में आता होगा कि ये वाकई में एक फिल्म फेस्टिवल है। अपने बच्चों के भीतर, सिनेमा के लिए प्यार और सम्मान देखना अद्भुत है।'
Image Source : Instagramवहीं आराध्या पर स्पॉटलाइट के पड़ने वाले असर के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा था कि आराध्या भीड़ को देखकर भी शांत रहती है, मानो उन्हें सब समझ आता है।
Image Source : Instagramऐश्वर्या ने आगे कहा था- 'भगवान की कृपा से उसमें गजब की सहनशीलता है। हां, लेकिन भीड़ में वो मुझसे चिपक जाती है, क्योंकि लोग चिल्ला रहे होते हैं, धक्का-मुक्की कर रहे होते हैं।'
Image Source : InstagramNext : 'महाभारत' का अश्वत्थामा अब कहां है? बड़े पर्दे पर दिखा रहा जलवा