कोई बना ऑन स्क्रीन भाई-बहन तो किसी ने निभाया देवर-भाभी का किरदार, लेकिन रियल लाइफ में ऐसी थी इनकी केमिस्ट्री

कोई बना ऑन स्क्रीन भाई-बहन तो किसी ने निभाया देवर-भाभी का किरदार, लेकिन रियल लाइफ में ऐसी थी इनकी केमिस्ट्री

Image Source : Instagram

टीवी के कई ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने अपने को-स्टार्स संग शादी रचाई है और सात जन्मों के लिए एक दूजे के हो गए। वहीं कुछ को सेट पर प्यार हुआ और फिर उनका रिश्ता कुछ सालों में खत्म हो गया।

Image Source : Instagram

'शो ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कांची सिंह और रोहन मेहरा ने ऑनस्क्रीन भाई-बहन का किरदार निभाया था। लेकिन, असल जिंदगी में वह एक दूसरे को उस दौरान डेट कर रहे थे।

Image Source : Instagram

कांची सिंह और रोहन मेहरा का प्यार सेट से ही शुरू हुआ था। इस बात उस वक्त सिर्फ अक्षरा उर्फ हिना खान को पता था।

Image Source : Instagram

साल 2016 में रोहन मेहरा ने कांची सिंह के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशल किया था। जब वे ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ बिग बॉस गए थे।

Image Source : Instagram

हैरान करने वाली बात यह है कि रोहन मेहरा और कांची सिंह अब रिलेशनशिप में नहीं हैं। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ऑन स्क्रीन भाई-बहन अलग हो गए।

Image Source : Instagram

देवर-भाभी के किरदार में नजर आए ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं। वह आज रियल लाइफ में पति-पत्नी हैं।

Image Source : Instagram

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' देवर-भाभी का किरदार निभाने वाले ऐश्वर्या और नील ने गुपचुप शादी रचाई थी। इस फेमस कपल की प्रेम कहानी शूटिंग सेट से शुरू हुई थी।

Image Source : Instagram

दरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के दौरान ही ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात नील से हुई थी। शूटिंग के वक्त वे दोस्त बने फिर कुछ महीनों डेट करने के बाद शादी कर ली।

Image Source : Instagram

Next : छुट्टियों का आनंद लेने बीच किनारे पहुंची करीना कपूर